पूर्व मुख्यमंत्री भी कोरोना पाजिटिव, दूसरे जगह शिफ्ट करने की तैयारी शुरु… पिछले 24 घंटों में 3041 नए मामले सामने आए

Update: 2020-05-25 06:58 GMT

मुंबई 25 मई 2020. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव ठाकरे सरकार में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में दूसरे कोरोना संक्रमित मंत्री हैं। इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र अहवाद संक्रमित हुए थे।

अशोक चव्हाण अभी नादेंड़ के एक हास्पिटल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मनी कंट्रोस स्वतंत्र रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं करता। अशोक चव्हाण मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले की नियमित यात्रा करते रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अशोक चव्हाण को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। पहले उन्हें होम क्वारंटाइन रखा गया था और अब नांदेड़ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।

वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,041 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की 50 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 50,231 पहुंच गई है । अभी 33,988 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से 1,196 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 14,600 हो गई है।

 

Tags:    

Similar News