कुश्ती में भारत को सिल्वर : फाइनल में रवि दाहिया हारे, सिल्वर जीतने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी…. अब दीपक के मुकाबले पर नजर …

Update: 2021-08-05 05:47 GMT

टोक्यो 5 अगस्त 2021। भारत का कुश्ती में गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है। भारत के रवि दहिया फाइनल मुकाबला हार गये हैं। रूसी पहलवान ने रवि दहिया को 7-4 से हरा दिया। हालांकि रवि दहिया ने इस मुकाबले में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। 57 किलो वर्ग में रवि शुरूआत में पिछड़ गये थे, लेकिन बीच में उन्होंने अच्छी वापसी की, लेकिन आखिरी मिनटों में वो रूसी पहलवान की चाल में उलझ गये। रूस के पहलवान जावुर युगुऐव ने उन्हें 7-4 से हराया है. रवि दहिया को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना होगा।

रवि दाहिया इस ओलंपिक में भारत की तरफ से सिल्वर जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी है, इससे पहले वेटलेिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीती थी। भारत के लिए आज का दिन अच्छा रहा था भारत ने आज सुबह 41 साल के बाद देश के लिए हॉकी में कास्य पदक जीता था।

भारत के लिए कुश्ती में एक और पदक की उम्मीद है। दीपक पुनिया कांस्य के लिए अब से कुछ देर बाद मुकाबला खेलने उतरेंगे।

Tags:    

Similar News