NCP के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, राज्यसभा से विदाई में दिया था ऐतिहासिक भाषण

Update: 2020-01-02 06:49 GMT

नई दिल्‍ली 2 जनवरी 2019। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्में त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

फिलहाल डीपी त्रिपाठी एनसीपी के महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल ही राज्यसभा से उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था। अपने विदाई में उन्होंने राज्यसभा में लम्बा भाषण भी दिया था।

डीपी त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी ज्वॉइन कर लिया था। एक समय में वो प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी भी माने जाते थे। डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ‘डीपी त्रिपाठी जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

 

 

 

Tags:    

Similar News