रोहित शर्मा ने इस क्रिकेटर को बताया बेस्ट इंटरनेशनल फील्डर

Update: 2020-06-15 12:22 GMT

नईदिल्ली 15 जून 2020। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल गेंद को शानदार तरीके से हिट करने के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि वह एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। उन्होंने कुछ हौरान कर देने वाली कैच पकड़ी हैं। इसके साथ ही फील्डिंग के किई नमूने भी दिखाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मार्टिन गप्टिल को ऑल टाइम बेस्ट फील्डर माना जाता है। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल का क्रिकेटर के रूप में बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें वर्तमान में बेस्ट फील्डर मानते हैं।

कोरोना वायरस का वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। इस महामारी की वजह से आईपीएल 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेटर घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। साथ ही फैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिये फैन्स के सवालों के जवाब दिए।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब का सेशन रखा। फैन्स ने उनसे परिवार के बारे में, जीवन के बारे में उनकी क्रिकेट लाइफ के बारे में बहुत से सवाल पूछे। उनसे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बारे में भी पूछा गए, लेकिन रोहित ने इस सवाल को स्किप कर दिया।

इस बीच एक फैन ने रोहित शर्मा से वर्तमान बेस्ट फील्डर के बारे में पूछा तो उन्होंने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर का नाम लिया। अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने बहुत से अच्छे फील्डर देखे हैं। रोहित ने कहा कि मौजूदा दौर में मार्टिन गप्टिल बेस्ट फील्डर हैं।

Tags:    

Similar News