Vishnu deo: आज दिल्‍ली जाएंगे सीएम विष्‍णुदेव: दोपहर में ओलंपिक संघ की आमसभा में होंगे शामिल

Vishnu deo:

Update: 2024-09-29 05:47 GMT

Vishnu deo: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रात 9.20 बजे नई दिल्ली जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्‍ली पहुंच जाएंगे। सोमवार को वहां कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ओलंपिक संघ के अध्‍यक्ष चुने जाएंगे सीएम

आज सर्किट हाउस में छत्‍तीगसढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा आयोजित की गई है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय इसमें शामिल होंगे। सीएम को इस बैठक में संघ का अध्‍यक्ष चुना जाएगा। बता दें कि प्रदेश में अब तक मुख्‍यमंत्री की संघ के अध्‍यक्ष चुने जाते रहे हैं।

Tags:    

Similar News