Vice President Election: देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इन नामों पर चर्चा, जानिए कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

Bharat Ka Agla UP Rashtrapati Kaun Hoga: नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा दे दिया था। जिसके पीछे की वजह उन्होंने अपने स्वास्थ्य को बताया था। जगदीप धनखड़ ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा था, जिसे उन्होने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद से नए उपराष्ट्रपति के नामों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। नए उपराष्ट्रपति की रेस में कई बड़े चेहरे शामिल है।

Update: 2025-07-23 08:23 GMT

Bharat Ka Agla UP Rashtrapati Kaun Hoga: नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा दे दिया था। जिसके पीछे की वजह उन्होंने अपने स्वास्थ्य को बताया था। जगदीप धनखड़ ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा था, जिसे उन्होने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद से नए उपराष्ट्रपति के नामों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। नए उपराष्ट्रपति की रेस में कई बड़े चेहरे शामिल है।  

इन नामों पर चर्चा

राजनाथ सिंह का नाम शामिल 

उपराष्ट्रपति की रेस में राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है, जो 2019 से देश के रक्षा मंत्री हैं। वह भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री भी रहे हैं। इतना ही नहीं वो भाजपा के ज्यादा छवि साफ-सुथरी वाले नेता माने जाते हैं। 




 


हरिवंश नारायण सिंह का नाम शामिल

बिहार विधानसभा उपचुनाव को रखते हुए उपराष्ट्रपति की रेस में हरिवंश नारायण सिंह का नाम शामिल है। वर्तमान में हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के अस्थायी रूप से सभापति की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।




 


नीतीश कुमार का नाम शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी उपराष्ट्रपति की रेस में शामिल है। बता दें कि बिहार में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने की एवज में नीतीश कुमार को यह पद ऑफर कर सकती है।




 


रामनाथ ठाकुर का नाम शामिल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम भी उपराष्ट्रपति की रेस में शामिल है।




 


 मनोज सिन्हा का नाम शामिल

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का नाम भी उपराष्ट्रपति की रेस में शामिल है।




 


कैसे होता है उपराष्ट्रति का चुनाव

संविधान के अनुच्छेद 66 के मुताबिक, भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव (Bharat Me UP Rashtrapati Ka Chunav) संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बने निर्वाचन मंडल के सदस्यों की ओर से आनुपातिक प्रतिनिधि पद्धति यानी कि प्रपोर्शनल रिप्रेजेंटेंशन सिस्टम से होता है। संसद के दोनों सदस्य इसमें भाग लेते हैं और एक वोट डालते हैं।

उपराष्ट्रति पद के लिए योग्यता 

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
  • राज्य सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के लिए योग्य हो।
  • भारत सरकार, राज्य सरकार या फिर किसी अधीनस्थ लोकल अथॉरिटी के अधीन कोई लाभ का पद धारण न करता हो। 

कैसे होता है मतगणना

बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी एक उम्मीदवार को वोट नहीं डाले जाते, बल्कि बैलेट पेपर पर सभी उम्मीदवारों को पसंद के हिसाब से प्राथमिकता दी जाती है और उम्मीदवारों के आगे 1 , 2 ,3 लिखा जाता है। मतगणना भी इसी तरह से किया जाता है।

Tags:    

Similar News