नीतीश कुमार को केंद्र में कौन-सा पद मिलेगा? गठबंधन की राजनीति में Give and Take का है दस्तूर पुराना

Nitish Kumar News: बिहार के अगले मुख्यमंत्री की अटकलों के बीच नीतीश कुमार को केंद्र में क्या मिलेगा, उस पर भी कयास जारी हैं।

Update: 2026-04-01 11:08 GMT

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया

Nitish Kumar New Role: राजनीति में Give and Take का दस्तूर पुराना है। भाजपा को महागठबंधन की सरकार चलाने में महारत है। भाजपा के नामचीन नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के मुताबिक दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब भाजपा का कोई बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। यह दिन 20 वर्षों के बाद अब आना लगभग तय है। मगर, नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के इस त्याग के पलड़े पर कुछ रखा गया होगा। इस डील को इन पदों से गुजारा गया होगा, जिसका अनुमान राजनीतिक विश्लेषकों ने लगाया है।

क्या देश को मिलेगा उप प्रधानमंत्री?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति का खास दौर था, जब कई बड़े नेता नीतीश कुमार में पीएम मैटेरियल की बात करते थकते नहीं थे। खुद नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी भी नीतीश को पीएम मैटेरियल देख रहे थे। यह उसी माहौल का असर था कि अच्छी खासी चल रही एनडीए सरकार को छोड़कर इंडिया गठबंधन का गठन कर डाला। हालांकि, लालू प्रसाद ने इंडिया गठबंधन का नेता राहुल गांधी को बना डाला था। इसके बाद नीतीश कुमार एनडीए में लौट आए। इसे पूरे प्रकरण को देखें तो न इंडिया गठबंधन और न एनडीए में पीएम का स्कोप है तो क्या नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाएगा? भारत में कई नेता उप प्रधानमंत्री बन चुके हैं। यह दीगर कि 2004 से अब तक कोई उप प्रधानमंत्री नियुक्त नहीं किया गया। अंतिम उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी रहे।

ये लोग बन चुके हैं उप प्रधानमंत्री


 एनडीए के संयोजक बनाए जा सकते हैं नीतीश?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को सहूलियत की राजनीति करने को सौंपते मुख्यमंत्री पद दिया है तो बीजेपी भी राजनीतिक संतुलन के लिए बड़ा पद दे सकती है। ऐसे में नीतीश को एनडीए का संयोजक बनाए जाने की संभावना है। अटल बिहारी वाजपेयी के समय यह पद जॉर्ज फर्नांडिस को मिला था। जॉर्ज फर्नांडिस ने गठबंधन की राजनीति में और दल को जोड़कर भाजपा नीत गठबंधन सरकार को मजबूती दी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने गुरु जॉर्ज फर्नांडिस के काम को कर सकते हैं। नीतीश के प्रभाव में कई पार्टियां हैं भी और समय पड़ने पर इसका उपयोग करना जानते हैं।

राज्यसभा में सभापति बन सकते हैं?

राज्यसभा में सभापति का पद रिक्त है। हरिवंश नारायण का कार्यकाल समाप्त हो गया। जदयू ने इन्हें राज्यसभा नहीं भेजा है। ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकार नीतीश को यह पद पेश कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री की भी चर्चा

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार को अच्छा मंत्रालय मिल सकता है। उन्होंने रेल, कृषि जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल भी रखे हैं। इन महत्वपूर्ण विभागों में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। रेल में कई प्रयोग किए गए। गैसल रेल दुर्घटना के बाद तो नीतीश ने इस्तीफा देकर सबको चौंका डाला था। कई नए प्रयोग नीतीश ने रेलवे के क्षेत्र में किए।

बीजेपी को करना है फैसला

मुख्यमंत्री पद छोड़कर राजसभा जाने की तैयारी नीतीश कुमार ने कर ही ली है तो अब आगे का खेल भाजपा के हाथ में है। बीजेपी पर निर्भर है कि उप प्रधानमंत्री, संयोजक, सभापति, केंद्रीय मंत्री या फिर नीतीश कुमार को कार्यकारी मुख्यमंत्री बनाकर असम और पश्चिम बंगाल की चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। इसका खुलासा कुछ ही दिन में हो जाएगा।

Tags:    

Similar News