Kamlesh Singh Biography: धौहरा से कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी कमलेश सिंह पर जताया भरोसा
Kamlesh Singh Biography: कांग्रेस द्वारा प्रदेश की 88 प्रत्याशियों की जारी सूची में जिले की दो सीटें धौहनी व सीधी भी शामिल है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार मामूली अंतराल से चुनाव हारने वाली महिला प्रत्याशी कमलेश सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है...
Smt Kamlesh Singh (img: instagram)
Kamlesh Singh Biography: कांग्रेस द्वारा प्रदेश की 88 प्रत्याशियों की जारी सूची में जिले की दो सीटें धौहनी व सीधी भी शामिल है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार मामूली अंतराल से चुनाव हारने वाली महिला प्रत्याशी कमलेश सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
कांग्रेस ने चुरहट और सिहावल विधानसभा क्षेत्र के पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया था। दोनों जगह पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है।
BJP के कब्जे वाली सीटें
2007 में हुए परिसीमन के बाद से धौहनी और सीधी दोनों सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। कांग्रेस ने इन सीटों पर कब्जा जमाने काफी सोच विचार के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की है। दोनों प्रत्याशी कांग्रेस के जिला संगठन के पदाधिकारी हैं। इसमें सीधी प्रत्याशी ज्ञान सिंह जिलाध्यक्ष तो धौहनी प्रत्याशी कमलेश सिंह महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं।