Congress Mayour Candidate Pramod Nayak Biography in Hindi: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है बिलासपुर नगर निगम से महापौर प्रत्याशी के तौर पर चुने गए प्रमोद नायक?...
Congress Mayour Candidate Pramod Nayak Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष व शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक को कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। प्रमोद, कुर्मी ओबीसी वर्ग से आते हैं। रायपुर नगर निगम की पूर्व महापौर व वर्तमान में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक प्रमोद नायक की भाभी हैं। प्रमोद पेशे से व्यवसायी हैं।

( Congress Mayour Candidate Pramod Nayak Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )
एनपीजी। कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम के महापौद पद के लिए प्रमोद नायक को प्रत्याशी बनाया है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कीअध्यक्ष और पूर्व रायपुर नगर निगम की महापौर किरणमयी नायक, प्रमोद की भाभी हैं। प्रमोद नायक पेशे से व्यवसायी हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान सत्ता और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष भी रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में....
जन्म और शिक्षा:–
प्रमोद नायक का जन्म 17 नवंबर सन 1968 को हुआ है। पिता का नाम मदनलाल नायक और माता का नाम कुंती नायक है। ए/ 12 ग्रीन गार्डन कॉलोनी मुंगेली रोड बिलासपुर के निवासी है। उन्होंने एमकॉम तक शिक्षा प्राप्त की है। प्रमोद नायक विवाहित हैं और उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। पेशे से व्यवसायी हैं व महिंद्रा ट्रैक्टर की डीलरशिप है।
राजनैतिक व सामाजिक जीवन:–
प्रमोद नायक जाति से कुर्मी हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षेत्रीय चेतना मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़, पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर छत्तीसगढ़ व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं।