Congress korba Mayour Candidate Usha Tiwari Biography in Hindi: कांग्रेस कोरबा महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है कोरबा नगर निगम से महापौर प्रत्याशी के तौर पर चुनी गई उषा तिवारी?
Congress korba Mayour Candidate Usha Tiwari Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: उषा तिवारी को कांग्रेस ने महापौर हेतु कोरबा नगर पालिका निगम से अपना प्रत्याशी बनाया है। कोरबा नगर पालिका निगम सामान्य वर्ग की महिला हेतु आरक्षित है। वर्तमान में उषा तिवारी संयुक्त महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पद पर है। वे कोरबा कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Usha Tiwari
( Congress korba Mayour Candidate Usha Tiwari Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )
एनपीजी। उषा तिवारी को कोरबा नगर पालिका निगम से कांग्रेस ने महापौर पद हेतु अपना प्रत्याशी बनाया है। उषा तिवारी सन 1990 से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य है। जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी उषा तिवारी रह चुकी है। वर्तमान में उषा तिवारी संयुक्त महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पद पर है। आइए जानते हैं उनके बारे में....
जन्म और शिक्षा:–
उषा तिवारी का जन्म 1 जुलाई 1960 को हुआ है। वे पिछले 37 वर्षों से सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय है। उषा तिवारी ने बीएससी से स्नातक की डिग्री ली है। उनके पति का नाम डॉक्टर के पी तिवारी है।
राजनैतिक जीवन:–
उषा तिवारी ने सन 1990 में कांग्रेस की सदस्यता ली है। 31 अगस्त 1993 से 25 दिसंबर 1997 तक अध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस (ई) कोरबा ग्रामीण रही हैं। 26 दिसंबर 1997 से 1 जुलाई 2003 तक अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस (ई) कोरबा ग्रामीण के पद पर रहीं हैं। 22 जुलाई 2003 से 22 अक्टूबर 2004 तक महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण) कोरबा रही हैं। 22 अक्टूबर 2024 से 3 जून 2005 तक उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) कोरबा के पद पर रहीं हैं। 4 जून 2005 से 31 अक्टूबर 2011 तक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर) रही हैं। एक नवंबर 2011 से 12 दिसंबर 2014 तक सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहीं। 27 जनवरी 2012 से 13 दिसंबर 2014 तक
सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी रामपुर विधानसभा क्षेत्र रही। 5 मार्च 2018 से 2020 तक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण) कोरबा रहीं।
सामाजिक गतिविधियां:–
विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, सम्मेलन, आयोजित कर बुथ मैनेजमेंट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा प्रदान की। जिसकी वजह से अध्यक्षीय कार्यकाल की अवधि में कांग्रेस को ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई। 19 जुलाई 2019 से 4 मार्च 2024 तक सदस्य जिला समन्वय एवं निगरानी समिति,भारत सरकार ग्रामीण विकास /छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रहीं।