विकास खोजो अभियान: पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शुरू किया विकास खोजो अभियान... घर-घर जाकर याद दिलाएंगे कांग्रेस के वादे

Update: 2022-12-19 11:36 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के चार साल पूरे होने पर पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर बचाओ-विकास खोजो अभियान शुरू किया है। सोमवार से इस अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन मगरपारा चौक से तालापारा रोड, बजरंग पंचायत मंदिर से वार्ड क्रमांक 12 मंझवापारा तक विकास खोजो रथ निकला। इसके जरिए घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस सरकार के वादों की याद दिलाई गई।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को झूठे सपने दिखाए। इन सपनों को जब पूरा करने की बारी आई तो अब केंद्र को दोषी ठहरा रहे हैं। चार साल हो गए शहर बदहाल हो गया है। विकास के नाम पर एक ईंट नहीं रखी गई। दूसरी तरफ सत्ताधारी कांग्रेस के नेता मालामाल हो गए हैं। शहर में लॉ एंड ऑर्डर नहीं बचा। हत्या, लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन सब वादों की याद दिलाने के लिए विकास खोजो अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत 19 दिसंबर से 5 जनवरी तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस द्वारा किए गए वादों की याद दिलाएंगे। शहर के लोगों और हितग्राहियों से पूछेंगे कि विकास के नाम पर क्या-क्या वादे किए गए थे और अब किन समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं।

17 दिसंबर को हुए चार साल पूरे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने 17 दिसंबर को चार साल पूरे किए हैं। कांग्रेस का दावा है कि उन्होंने जन घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, वे लगभग पूरे कर लिए गए हैं। इसके विपरीत बेरोजगारी भत्ता, दो साल का बोनस, किसानों की कर्ज माफी, स्व सहायता समूहों की कर्ज माफी, शराबबंदी जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। सब इंस्पेक्टर की भर्ती अब तक नहीं हो सकी है। विकास पूरी तरह ठप हो गया है। इन सब के संबंध में लोगों से चर्चा की जाएगी।


Tags:    

Similar News