बोनस में कटौती: पुलिस के साथ झूमाझटकी के बाद सड़क पर ही धरने पर बैठे भाजपाई

Update: 2022-04-09 16:03 GMT

रायपुर, 09 अप्रैल 2022। धान बोनस की अंतिम किस्त में कटौती की शिकायतों पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेशभर में राज्य सरकार का पुतला जलाया। राजधानी में धरनास्थल के पास पुतला जलाने की कोशिश कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद भाजपाई सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने बताया कि किसानों को धान बोनस के अंतिम किस्त की राशि में तीस से चालीस प्रतिशत की कटौती की शिकायतें हैं। इसे लेकर कोई भी जिम्मेदार बताने के लिए तैयार नहीं है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रदेश भर में पुतला जलाया गया। राजधानी में प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, जिला मंत्री नरेश नामदेव, दिनेश तिवारी, शंकर धीवर, मयंक तिवारी, किशोर सिन्हा, सोनू ठाकुर, त्रिभूवन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Tags:    

Similar News