BJP Sansad RupKumari Choudhary Biography in Hindi: भाजपा सांसद रूप कुमारी चौधरी का जीवन परिचय...

BJP Sansad RupKumari Choudhary Biography in Hindi: महासमुंद लोकसभा सीट से रूप कुमारी चौधरी सांसद चुनी गई हैं। उन्हें भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद चुन्नीलाल साहु का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया था। अघरिया समाज से आने वाली रूप कुमारी चौधरी दो बार जिला पंचायत सदस्य रहने के अलावा बसना विधानसभा से विधायक भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वे जिला भाजपा अध्यक्ष महासमुंद है।

Update: 2024-03-04 14:06 GMT

BJP Sansad RupKumari Choudhary Biography in Hindi: महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी सांसद चुनी गई हैं। अघरिया समाज से आने वाली रुपकुमारी चौधरी पूर्व में बसना विधानसभा से विधायक रह चुकी हैं। वे वर्तमान में जिला भाजपा अध्यक्ष है। वे बसना ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनापाली की निवासी है।

रूप कुमारी चौधरी का जन्म 5 जुलाई 1976 को बसना ब्लॉक के ग्राम धनापाली जिला महासमुंद में हुआ है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय क्षेमराज पटेल है। उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा अर्जित की है। 1 अप्रैल 1993 को उनका विवाह सराईपाली ब्लॉक के हर्राटार ग्राम निवासी ओमप्रकाश चौधरी के साथ हुआ है। उनके पति ओमप्रकाश चौधरी भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में व्यक्ति करते हैं। रूप कुमारी चौधरी का भी व्यवसाय कृषि ( चौधरी सा मिल, सांकरा) है। उनके एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वह ग्राम हर्राटार पोस्ट सरायपाली जिला महासमुंद की रहने वाली है।

रूप कुमारी चौधरी 2005 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य सराईपाली विधानसभा क्षेत्र से बनी। जिला पंचायत सदस्य बनने के साथ ही वे सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति भी बनी। 2006 में कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, 2007 में प्राथमिक सोसायटी केजुवा की सदस्य, संचालक प्राथमिक सहकारी संघ,जिला सहकारी संघ 2009 में प्रतिनिधि राज्य सहकारी संघ रायपुर बनी। 2010 में जिला पंचायत सदस्य के लिए बसना विधानसभा क्षेत्र से दोबारा चुनी गई। 2011 में जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद का पद संभाला।

2013 में बसना विधानसभा से भाजपा की टिकट पर कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को चुनाव हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुई। रूप कुमारी चौधरी को 77137 वोट मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह को 70898वोट मिले। 2014-15 में वे सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बनी। मई 2015 से दिसंबर 2018 तक वे संसदीय सचिव रहीं । 2014 में भाजपा प्रदेश मंत्री भी बनी।

रूप कुमारी चौधरी आरएसएस से भी जुड़ी हुई है। संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है। 2018 में उनकी टिकट काटकर दुर्गाचरण पटेल को टिकट दिया गया। पर वे भी जीत हासिल नहीं कर सके और भाजपा तीसरे नंबर पर रही। नवंबर 2019 से अब तक रूप कुमारी चौधरी महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष के पद पर है। 2023 के विधानसभा में भी उन्होंने टिकट की मांग की थी। पर उन्हें विधानसभा की टिकट नहीं दी गई सीधे लोकसभा की दी गई है।

Full View


Tags:    

Similar News