BJP MLA Pranav Kumar Marpacchi Biography in Hindi: भाजपा विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची का जीवन परिचय...

Pranav Kumar Marpacchi Biography:– प्रणव कुमार मरपच्ची मरवाही विधानसभा से भाजपा की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज कराई है। पूर्व सैनिक प्रणव कुमार मरपच्ची दो बार सरपंच रहे हैं।

Update: 2023-12-15 09:23 GMT

BJP MLA Pranav Kumar Marpacchi Biography in Hindi: प्रणव कुमार मरपच्ची मरवाही विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं वह पहली बार विधायक बने हैं। यह सीट छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार भाजपा जीती है। प्रणव कुमार मरपच्ची ने जोगी कांग्रेस को कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव में हराया है।

प्रणव कुमार मरपच्ची पूर्व सैनिक रहे हैं। उनके पिता का नाम स्व. जगत राम मरपच्ची रहें है। उनका जन्म 15 अगस्त 1978 को हुआ है। उन्होंने एमए तक की शिक्षा ग्रहण की है। प्रणव कृषि कार्य करते हैं और विधायक का चुनाव लड़ते समय सरपंच थे। वे दूसरी बार विधायक रहे थे।वे ग्राम ऐंठी पोस्ट चचेड़ी तहसील मरवाही रहे थे। उनका मोबाइल नंबर 9644015742 है।

प्रणव गोंड जाति के हैं। वे 31/10/1997 को फौज में भर्ती हुए थे और 30/4/2014 को सेवानिवृत हो गए। 2014 में ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वे अनुसूचित जाति जनजाति मंडल उपाध्यक्ष दक्षिण मंडल 2015 में बने थे। अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष 2020 में बने थे।

प्रणव कुमार मरपच्ची ने 49,609 (33.56%) वोट प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रत्याशी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के गुलाब सिंह राज ने 37938 (25.67%)वोट प्राप्त किए। कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक केके ध्रुव ने 36851 वोट प्राप्त किए। रिंकू पंडराम ने 9527 वोट प्राप्त किए।

प्रणव कुमार मरपच्ची पूर्व फौजी थे। उनकी छवि अच्छी थी। नए चेहरे के रूप में जनता ने उन्हें पसंद किया। कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के आपस में लड़ाई में वोट बढ़ गए और फायदा भाजपा को मिला। ढाई माह पहले टिकट घोषित होने से प्रचार के लिए मरपच्ची को भरपूर समय मिला। जीपीएम जिला बनाए जाने के बाद भी यहां कोई विशेष विकास कार्य नहीं होने से इसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा।

Tags:    

Similar News