BJP korba Mayor Candidate Sanju Devi Rajput Biography in Hindi: भाजपा कोरबा महापौर प्रत्याशी संजु देवी राजपूत का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है कोरबा नगर निगम से महापौर प्रत्याशी के तौर पर चुनी गई संजु देवी राजपूत?
BJP korba Mayor Candidate Sanju Devi Rajput,Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: संजु देवी सिंह राजपूत को भाजपा ने कोरबा नगर पालिका निगम से महापौर प्रत्याशी बनाया है। कोरबा नगर पालिका निगम सामान्य महिला के लिए अनारक्षित है। संजु देवी सिंह राजपूत पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं। उनके पति रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक है।

Sanju Devi Rajput
( BJP korba Mayor Candidate Sanju Devi Rajput,Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )
एनपीजी। संजु देवी राजपूत को भाजपा ने कोरबा नगरपालिका निगम से अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। कोरबा नगर पालिका निगम अनारक्षित महिला वर्ग के लिए रिजर्व है। संजु देवी राजपूत पूर्व में भी कोरबा नगर निगम से पार्षद रह चुकी हैं। भाजपा की मंडल मंत्री रहने के साथ ही वर्तमान में जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
जन्म,परिवार और राजनैतिक कैरियर:–
संजु देवी सिंह का जन्म 2 फरवरी 1973 को हुआ है। उनका निवास राताखार, बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 4 में है। उनके पति चंद्रमा सिंह राजपूत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक है।
राजनैतिक जीवन:–
संजु देवी सिंह राजपूत वर्ष 2009 से 2014 तक कोरबा नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद रह चुकी है। इसके अलावा अपीलीय समिति की सदस्य नगर निगम कोरबा रह चुकी है। भारतीय जनता पार्टी में 2010 से 2015 तक मंडल मंत्री कोरबा मंडल रही है। इसके अलावा जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा कोरबा रही है।
वर्तमान में भाजपा की जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा के पद पर पिछले 10 वर्षों से दायित्व संभाल रही है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में कोरबा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है।