Assembly Election 2023 BJP Candidate Khallari खल्लारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर का जीवन परिचय।

Assembly Election 2023 BJP Candidate Khallari

Update: 2023-08-18 13:41 GMT

एनपीजी।

अलका चंद्राकर भाजपा ने महासमुंद जिले की खल्लारी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। खल्लारी अनारक्षित सीट है। अलका चंद्राकर का जन्म 14 नवंबर 1979 को हुआ है। उनका मायका खल्लारी विधानसभा में ही घुंचापाली ग्राम पंचायत हैं। उनके पिता स्व. भुवन चंद्राकर गांव के मालगुजार थे और सरपंच भी रहें थे। उन्होंने बीएससी, पीजीडीसीए की डिग्री हासिल की है। उनकी शादी खल्लारी विधानसभा के ही गांजर ग्राम पंचायत निवासी इंजीनियर नरेश चंद्राकर से हुई हैं। उनके ससुर जी सेवानिवृत प्राचार्य हैं। उनके पति नरेश चंद्राकर ने सिविल इंजीनियरिंग के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके पति पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महासमुंद है। वह पिछले 6 वर्ष से प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्राकर समाज है वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

अलका चंद्राकर के बारे में खास बात यह है कि वे खल्लारी विधानसभा की बेटी होने के साथ-साथ बहू भी है। वर्तमान में वे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा है। वह दूसरी बार इस पद पर है। वे जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा महासमुंद रही। अलका चंद्राकर दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनी है। दूसरी बार वे राज्य में सर्वाधिक 20000 वोटों से चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य बनी है। वे प्रदेश सदस्य छत्तीसगढ़ पोषण अभियान समिति, संरक्षक भारत माता वाहिनी, संरक्षक मितानिन संघ बागबाहरा, प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ उज्जवल योजना एवं हितग्राही सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कुर्मी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एलपीजी फेडरेशन हैं। जिला संयोजक बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान।

व्यवसाय:– संचालिका ओम चंडी इंडेन गैस बागबाहरा एवं कृषक

टिकट देने का कारण व जीत के लिए ताकत

प्रधानमंत्री महिला उज्जवला योजना के अंतर्गत खल्लारी विधानसभा में 35 हजार महिलाओं तक गैस कनेक्शन पहुंचाया। उज्जवला वितरण योजना के लिए राज्यपाल ने 2017–18 में पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री महिला लाभार्थी सेल्फी योजना में पूरे देश में पांचवे व छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर रही। 2000 महिला पुरुषों को भाजपा प्रवेश करवाया। कोरोना के समय 20 ग्रामों में कोरोना जागरूकता व टीकाकरण अभियान चलाया।

Tags:    

Similar News