Pariksha Pe Charcha : PM मोदी का सीक्रेट फॉर्मूला: एग्जाम में कभी नहीं होंगे फेल, बस पढ़ाई से पहले करें ये 1 काम
Pariksha Pe Charcha : परीक्षा से पहले छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु मंत्र देते हुए. पढ़ाई को लेकर कहा कि पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो, फिर आपको फिर आपको जिस विषय की पढाई करनी हैं उसे रखो. ऐसा करते हुए आप सभी छात्र हमेशा सफलता पाएंगे.
Pariksha Pe Charcha : PM मोदी का सीक्रेट फॉर्मूला: एग्जाम में कभी नहीं होंगे फेल, बस पढ़ाई से पहले करें ये 1 काम
Pariksha Pe Charcha : नई दिल्ली : परीक्षा से पहले छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु मंत्र देते हुए पढ़ाई को लेकर कहा कि पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो, फिर आपको फिर आपको जिस विषय की पढाई करनी हैं उसे मन में रखो. ऐसा करते हुए आप सभी छात्र हमेशा सफलता पाएंगे. साथ ही पीएम ने कहा हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए, जो पहुंच में तो हो, लेकिन पकड़ में नही.
अनेक राज्यों से आए छात्रों से बात करते हुए PM मोदी ने कहा, जब परीक्षा पे चर्चा करना मैंने शुरू किया था, तो एक तरीका हुआ करता था. लेकिन उसे धीरे-धीरे मै बदल रहा हूं, इस बार मैंने अलग-अलग राज्यों में चर्चा किया. मैंने भी अपना तरीका बदला लेकिन मुख्य तरीके को नहीं छोड़ा.
छात्रों के साथ चर्चा से पहले प्रधानमंत्री ने सभी छात्रों को असमिया गमोसा देकर स्वागत किया. इस असमिया गमोसा के बारे में पीएम मोदी ने छात्रों को बताया कि यह मेरी सबसे पसंदीदा चीज है इसकी बनावट मुझे बहुत पसंद है साथ ही यह नॉर्थ-ईस्ट यानि असम में महिला सशक्तिकरण का एक बढ़िया उदाहरण है, क्योंकि महिलाएं इसे घर पर बड़े लगन और प्यार से बनाती हैं. इससे महिलाओं के प्रति बहुत आदर और सम्मान की भावना आती है. इसलिए आज इसे भेंट देने का फैसला किया.
पढाई को बोझ न समझे : PM मोदी
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा पढाई को बोझ न समझो, शिक्षा बोझ नहीं हैं हमें इसमें पूरी तरह लिप्त होना चाहिए.अधूरी शिक्षा जीवन को असफल बनाती हैं. इसलिए हमें सिर्फ नम्बर पर नहीं, बल्कि जीवन को शानदार बनाने पर ध्यान देना चाहिए.
परीक्षा पे चर्चा करते समय पीएम ने एक बीते वाकये के बारे में बताया. उन्होंने कहा, अभी मेरे जन्मदिन पर 17 सितंबर को एक नेता ने फोन किया और कहा कि आपके 75 वर्ष हो गए, तो मैंने उन्हें कहा 25 अभी बाकी हैं.मैं बीते हुए समय को नहीं, बल्कि बचे हुए समय को गिनता हूं|
इंटरनेट के उपयोग को लेकर सलाह देते हुए PM ने कहा, समय को बर्बाद न करें क्योंकि भारत में इंटरनेट सस्ता है. मैंने सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाया. हम ऐसा नहीं होने देंगे. लेकिन गेमिंग एक स्किल है, गेमिंग बुरी चीज नहीं है, बस अच्छी क्वालिटी के गेम चुनें जिसमे कुछ सिखने को मिले जो हमें आगे काम आए|
बिना ज्ञान के हुनर नहीं आता: PM मोदी
पढ़ाई के साथ-साथ हर चीज में बैलेंस की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हर चीज में बैलेंस होना चाहिए. अगर एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे. इसी तरह स्किल में भी 2 तरह के स्किल होते हैं, एक है लाइफ स्किल और दूसरा है प्रोफेशनल स्किल.
PM ने कहा, उसमें भी कोई मुझसे पूछेगा कि किसी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, मैं तो यही कहूंगा कि दोनों पर ध्यान देना चाहिए. बिना पढाई और जानकारी के ज्ञान नही आ सकता, हुनर की शुरुआत तो ज्ञान से ही होती है, उसका बहुत महत्व है.
प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षको को सलाह देते हुए कहा कि टीचर की कोशिश रहनी चाहिए कि. छात्रों की स्पीड इतनी है, मेरी स्पीड उससे एक कदम ज्यादा रहना चाहिए. हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए, जो पहुंच में तो हो, लेकिन पकड़ में न हो.