Manipur New CM Yumnam Khemchand Singh : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म : युमनाम खेमचंद बने नए मुख्यमंत्री, मेतई नेता के हाथों में राज्य की कमान

Yumnam Khemchand Singh Sapath : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन अब हटा दिया गया हैं. और युमनाम खेमचंद ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. राज्यपाल अजय भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. CM युमनाम मेतई समुदाय से हैं, सिंगजामेई से विधायक और बीरेन सरकार में मंत्री रह चुके हैं|

Update: 2026-02-04 14:04 GMT

Manipur New CM Yumnam Khemchand Singh : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म : युमनाम खेमचंद बने नए मुख्यमंत्री, मेतई नेता के हाथों में राज्य की कमान

Manipur New CM Yumnam Khemchand Singh : मणिपुर : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन अब समाप्त हो गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था. इसमें तत्काल प्रभाव से इसे खत्म करने का ऐलान किया गया था. और इसके साथ ही राज्य को नया CM भी मिल गया है. युमनाम खेमचंद ने CM पद की शपथ ले ली है. मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने उनको शपथ दिलाई. लोक भवन में यह सपथ समारोह सपन्न हुआ|

मेतई सुमदाय से आने वाले 62 वर्ष के खेमचंद सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक और पेशे से इंजीनियर रहे हैं. वे बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री भी थे. इसके साथ ही 2022 में वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी थे. खेमचंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं.

मंगलवार को चुने गए थे विधायक दल के नेता

भाजपा  मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई थी. जिसमें खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था. इस चुनाव के लिए भाजपा  आलाकमान ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में गोविंद दास और टी विश्वजीत सिंह सबसे आगे थे. गोविंद दास सात बार के विधायक हैं. उन्हें बिरेन सिंह का समर्थन भी है. वही विधायकों की बैठक पहले इंफाल में होने वाली थी. लेकिन कुकी समाज के पार्टी से जुड़े विधायक दिल्ली में केंद्रीय मार्गदर्शन के साथ बैठक करना चाहते थे|

दोनों समुदायों के बीच जारी हिंसा

मई 2023 में मैतेई और कुकी जातियों के बीच जात-पात को लेकर हिंसा हुई. जिसमे अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए. हजारों लोग घर से बेघर हो गए. पिछले साल 13 फरवरी को बीरेन सिंह ने CM पद से इस्तीफा दिया. फिर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था.

60 सदस्यीय विधानसभा वाले मणिपुर में भाजपा के पास कुल 37 विधायक हैं. NDA के सहयोगी दल में एनपीपी के 6 और नागा पीपुल्स फ्रंट  के भी 5 विधायक हैं. मणिपुर में पहली बार 13 फरवरी, 2025 में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लागु किया गया था. फिर अगस्त 2025 में इसे फिर 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था| 

Tags:    

Similar News