Girls Wear For Summer: गर्मियों में भी दिखना है कूल, फ्रेश और फेशनेबल तो वार्डरोब में शामिल करें ये ड्रेसेज़

Girls Wear For Summer: गर्ल्स, अब विंटर वियर को बाय-बाय कहने और गर्मियों के लिए मनपसंद और ट्रैंडी ड्रेसेज़ खरीदने का वक्त आ गया है। तो डाल लीजिए एक नज़र इस वक्त ट्रैंडिंग समर ड्रैसेज़ पर। ब्रीज़ी फेब्रिक में इनमें से मनपसंद ड्रेसेज़ चुन लीजिए जिससे आप गर्मियों में भी कूल, फ्रेश और फेशनेबल दिखाई हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं इस समर के ट्रैंड्स।

Update: 2026-02-25 13:35 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Girls Wear For Summer: गर्ल्स, अब विंटर वियर को बाय-बाय कहने और गर्मियों के लिए मनपसंद और ट्रैंडी ड्रेसेज़ खरीदने का वक्त आ गया है। तो डाल लीजिए एक नज़र इस वक्त ट्रैंडिंग समर ड्रैसेज़ पर। ब्रीज़ी फेब्रिक में इनमें से मनपसंद ड्रेसेज़ चुन लीजिए जिससे आप गर्मियों में भी कूल, फ्रेश और फेशनेबल दिखाई हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं इस समर के ट्रैंड्स।

कॉटन कुर्ती (Cotton Kurti)

गर्मियों में बेस्ट ऑप्शन आज भी काॅटन कुर्ती ही हैं। ये ब्रीदेबल और लाइट होती हैं और इनमें पसीना भी जल्दी सूख जाता है इसलिए आप सहज रहकर दिन बिता पाती हैं। बिना ब्लैंड की 100% कॉटन वाली कुर्ती बेस्ट है। आप मलमल या खादी कुर्ती भी ले सकती हैं। इन्हें कॉटन पैंट्स या पलाज़ो के साथ पहनें। कंफर्ट भी रहेगा और स्टाइलिश भी लगेंगी। लाइट कलर्स जैसे पाउडर ब्लू, बेबी पिंक आदि गर्मी में आप पर बहुत खूबसूरत लगेंगे।

स्मॉक्ड ड्रेस (Smocked Dress)

गर्मियों के लिए स्मॉक्ड ड्रेस बहुत अच्छा और ट्रेंडी ऑप्शन हैं। इनमें चेस्ट या कमर पर नर्म इलास्टिक की फिटिंग होती है। जो बॉडी पर बहुत अच्छी तरह सेट हो जाती है और बाॅडी को बहुत अच्छा शेप भी देती है। काॅटन या सॉफ्ट ब्रीज़ी फैब्रिक का यह फ्राॅक पैटर्न का ड्रेस फ्लोरल प्रिंट में लेंगी और पहन कर बाहर निकलेंगी तो यूं लगेगा जैसे गर्मी में भी बहार आ गई है। यह ड्रेस पहन कर आप अपनी फ्रेंड्स के साथ पिकनिक या ट्रैवलिंग या जस्ट आउटिंग पर जाएं। स्पेशली समर के लिए ले रही हैं तो लाइट कलर्स प्रेफर करें जैसे लाइट पिंक, मिंट आदि।

फ्लोई मैक्सी ड्रेस (Flowy Maxi Dress)

फ्लोई मैक्सी ड्रेस समर के लिए एक और बेहतरीन ऑप्शन है। फ्लोई मैक्सी ड्रेस गर्मी में आपके लिए बहुत कंफर्टेबल रहेगी। गर्मी में लूज फिटिंग वाली फ्लोई मैक्सी ड्रेस आपको धूप में भी बढ़िया कवरेज देगी। समर में आप कॉटन, लिनेन या विस्कोज़ की फ्लोई मैक्सी ड्रेस लें। हालांकि सॉफ्ट कॉटन बेस्ट रहेगा। कैजुअल आउटिंग हो या डेट, फ्लोई मैक्सी ड्रेस आपको बहुत अट्रैक्टिव भी बनाएगी।

काफ्तान (kaftan)

काफ्तान पिछले कुछ समय से ही वापस ट्रेन्ड में है और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए समर के लिए बेहतरीन हैं। ढीले-ढाले ये समर फ्रैंडली काफ्तान डेनिम, शॉर्ट्स या स्कर्ट सभी के साथ अच्छे लगते हैं और आप इन्हें घर या बाहर दोनों ही जगह पहन सकती हैं। काॅलेज या आउटिंग के लिए तो ये बेस्ट हैं।

को-ऑर्ड सैट्स (Co-Ord sets)

समर फ्रेंडली फैब्रिक में बने को-ऑर्ड सैट्स समर के लिए अच्छा ऑप्शन हैं। यह आपको परफेक्ट कैजुअल लुक तो देते ही हैं, स्टाइलिश भी दिखाते हैं।

Tags:    

Similar News