UP Ministor Home Murder : जुएँ के विवाद में चली केंद्रीय राज्यमंत्री के घर गोली, पुलिस ने खोला हत्याकांड

UP Ministor Home Murder : केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना नशे की हालत में घटी। जुए में जीत-हार के बाद शुरू हुआ विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पिस्टल से गोली चल गई...

Update: 2023-09-01 16:47 GMT
UP Ministor Home Murder : जुएँ के विवाद में चली केंद्रीय राज्यमंत्री के घर गोली, पुलिस ने खोला हत्याकांड

Kaushal Kishore 

  • whatsapp icon

UP Ministor Home Murder : केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना नशे की हालत में घटी। जुए में जीत-हार के बाद शुरू हुआ विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पिस्टल से गोली चल गई।

कमिश्नर क्राइम आकाश कुलहरी ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि गुरुवार रात को विकास किशोर के घर पर मृतक विनय के अलावा अजय रावत, अंकित वर्मा, समीर उर्फ बाबा और अरुण प्रताप सिंह समेत पांच लोग आपस में जुआ खेल रहे थे।

जुआ खेलने के दौरान सभी लोगों ने शराब पी, जिसमें विनय श्रीवास्तव लगभग 12 हजार रुपये हार गया था। उसके बाद अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम के कहने पर जुआ का खेल बंद हो गया। सौरव रावत और अरुण प्रताप सिंह जुए में जीती रकम लेकर चले गए।

इस बात पर विनय पर नाराज हो गया था। उसका कहना था कि अजय, अंकित और शमीम के कारण गेम बंद हो गया वरना वो जुए में पैसे वापस जीत जाता। इसको लेकर काफी विवाद बढ़ गया। झगड़े में दोनों लोगों ने विनय के शर्ट का बटन तोड़ दिया।

विनय ने विकास की बेड के नीचे रखी पिस्तौल निकाल ली। छीनाझपटी में आरोपियों ने विनय को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि विकास घटना के वक्त नहीं था। फ्लाइट से जाने के चलते विकास किशोर अपनी पिस्टल घर में छोड़ गया था। विकास के घटनास्थल पर न होने की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने अंकित, अजय, शमीम बाबा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने यह भी कहा कि सीसीटीवी में तीन आरोपी दिखे थे। जिस समय घटना हुई, उस समय विकास की लोकेशन दिल्ली थी। एयरपोर्ट से सीसीटीवी मांगी गई है।

विकास की लोकेशन दिल्ली में मिली और उसका बोर्डिंग पास भी मिला है। विकास की पिस्टल घर पर थी। उसको लेकर नोटिस भेजकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

Tags:    

Similar News