Chunav Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव Live Update: देश की 543 सीटों पर चल रही वोटिंग की पल-पल की अपडेट, जानिए...किस सीट कौन आगे...कौन पीछे

Update: 2024-06-04 07:00 GMT
Live Updates - Page 2
2024-06-04 08:39 GMT

2024-06-04 08:26 GMT

रामायण के राम अरुण का हाल

दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल उत्‍तर प्रदेश की मेरठ सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। अरुण गोविल फिलहाल सपा के प्रत्‍याशी सुनीता वर्मा से करीब 26 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। अयोध्‍या की फैजाबाद सीट पर भी बीजेपी पीछे चल रही है।  

2024-06-04 08:01 GMT

छत्‍तीसगढ़ की 11 सीटों की स्थिति

छत्‍तीगसढ़ की 11 सीटों में से 10 पर बीजेपी आगे चल रही है। एक मात्र कोरबा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। 

रायपुर और दुर्ग में बीजेपी प्रत्‍याशी 2 लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 

राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल बीजेपी प्रत्‍याशी संतोष पांडेय से 36032 वोट से पीछे चल रहे हैं। 

रायगढ़ में बीजेपी के राधेश्‍याम राठिया डेढ़ लाख वोट से आगे हैं। 

2024-06-04 07:49 GMT

रवेन्‍ना हसन सीट से 37001 वोट से पीछे हैं।  

2024-06-04 07:32 GMT

इंदौर में नोटा दे रहा टक्‍कर

मध्‍य प्रदेश की इंदौर सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी को नोटा से कड़ी टक्‍कर मिल रही है।  

शंकर लालवानी को कुल 990698 वोट मिले हैं। वहीं नोटा में 172798 वोट पड़ चुके हैं। 

इस सीट पर बीएसपी के संजय पिता लक्ष्मण सोलंकी 42095 वोट हासिल करके तीसरे स्‍थान पर हैं। 

बता दें कि इस सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी ने एन वक्‍त पर अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में कांग्रेस ने नोट  पर वोट देने की अपील की थी। 

2024-06-04 07:16 GMT

लालू यादव की दोनों बेटियों का हाल

बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू यादव की दो बेटियां इस बार चुनाव मैदान में हैं। सारण सीट से रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं, जबकि पाटल‍िपुत्र सीट से मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। मीसा बीजेपी के रामकृपाल यादव से 37891 वोट से आगे चल रही हैं।  लेकिन रोहिणी आचार्य बीजेपी के राजीव प्राताप रुढी से करीब 11 हजार वोट से पीछे हैं।  

2024-06-04 07:06 GMT

रायबरेली में राहुल को बड़ी बढ़त, अमेठी में 50 हजार से पीछे

रायबरेली सीट से कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी एक लाख 60 हजार से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। 

केरल की वयनाड सीट से राहुल गांधी 238484 वोट से आगे चल रहे हैं। 

वहीं, पड़ोसी सीट अमेठी से बीजेपी की स्‍मृति ईरानी करीब 50 हजार वोट से पीछे चल रही हैं। 

2024-06-04 06:57 GMT

बीजेपी 241 सीटों पर आगे

लोकसभा की 543 का रुझान सामने आ गया है। बीजेपी एक सीट जीत चुकी है और 241 पर आगे चल रही है।  कांग्रेस 96 सीटों पर आगे चल रही है। 

सबसे अच्‍छी स्थिति समाज वादी पार्टी की है। सपा 33 सीटों पर आगे चल रही है। 

उधर, बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। टीएमसी बंगाल की 31 सीटों पर आगे चल रही है। 

बिहार में नीतिश कुमार की पार्टी जनता दल यू भी 15 सीटों पर आगे चल रही है। 



Tags:    

Similar News