Kochi Airport: अपनों के शव देख रो पड़ा देश, कुवैत से 20 भारतीयों की डेड बॉडी लेकर कोच्चि पहुंची स्पेशल फ्लाइट, जानिए पूरा मामला!

Kuwait to Kerala: मिडल ईस्ट युद्ध के कारण कुवैत में फंसे 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर स्पेशल फ्लाइट से कोच्चि एयरपोर्ट लाए गए। मृतक केरल और तमिलनाडु के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर।

Update: 2026-04-01 05:09 GMT

कोच्चि 1 अप्रैल 2026। मिडल ईस्ट (Middle East) में चल रहे युद्ध के कारण कुवैत में फंसे 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर आखिरकार स्वदेश लौट आए हैं। मंगलवार देर रात कुवैत एयरवेज (Kuwait Airways) की एक स्पेशल फ्लाइट इन शवों को लेकर केरल के कोच्चि एयरपोर्ट (Kochi Airport) पहुंची। मृतक ज्यादातर केरल और तमिलनाडु के रहने वाले थे जिन्हें एयरपोर्ट प्रशासन ने रातों-रात पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिया है।

युद्ध के कारण फ्लाइट्स में हुई थी देरी

कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे जारी जंग की वजह से उड़ान सेवाओं में बड़ी रुकावट आई थी। इसी वजह से कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले इन भारतीयों के पार्थिव शरीरों को वतन लाने में देरी हुई। अब चूंकि विमान सेवाएं थोड़ी थोड़ी बहाल हुई हैं इसलिए लंबे समय से रुके हुए सभी 20 शवों को एक साथ विशेष विमान से लाया जा सका है।

कोलंबो होते हुए कोच्चि पहुंची कुवैत एयरवेज

एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, इन 20 डेड बॉडीज को कुवैत एयरवेज की एक विशेष उड़ान से कोलंबो (Colombo) होते हुए कोच्चि लाया गया। यह फ्लाइट मंगलवार (31 मार्च) रात करीब 10.40 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जानकारी के मुताबिक इस स्पेशल फ्लाइट में कोई भी आम यात्री सवार नहीं था। CIAL के स्वास्थ्य विभाग ने शवों को उनके परिजनों को सौंपने से पहले जरूरी सभी कागजी औपचारिकताएं (Formalities) और मेडिकल प्रोटोकॉल पूरे किए।

कहां के रहने वाले थे मृतक?

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी की मौत कुवैत में अलग-अलग कारणों से हुई है। सभी मृतक मुख्य रूप से दक्षिण भारत के रहने वाले थे:

  • केरल (Kerala): इनमें से ज्यादातर कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम जिले के निवासी थे।
  • तमिलनाडु (Tamil Nadu): कुछ पार्थिव शरीरों को एंबुलेंस के जरिए तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में उनके परिजनों के पास भेजा गया है।

आज कुवैत वापस लौटेगी फ्लाइट

शवों को लेकर आई कुवैत एयरवेज की यह विशेष उड़ान (फ्लाइट नंबर KU5632) आज 1 अप्रैल 2026 की सुबह 10:55 बजे (स्थानीय समयानुसार) कोच्चि से वापस कुवैत के लिए उड़ान भरेगी। अधिकारियों ने बताया कि वापसी की इस फ्लाइट में भी कोई यात्री सफर नहीं करेगा।

Tags:    

Similar News