IPL के बीच मौत! BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की होटल के कमरे में लाश, आखिर कैसे गयी जान
IPL Broadcast Engineer Death: आईपीएल 2026 से जुडी बड़ी खबर सामने आयी है. इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत हो गयी है. होटल के कमरे में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की लाश मिली है.
इमेज- इंटरनेट
IPL Broadcast Engineer Death: 31 मार्च 2026, क्रिकेट प्रेमियों में इन दिनों आईपीएल 2026 का क्रेज़ है. इसी बीच आईपीएल 2026 से जुडी बड़ी खबर सामने आयी है. इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत हो गयी है. उनके होटल के कमरे में उनकी लाश मिली है.
आईपीएल के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत
मामला मुंबई के ट्राइडेंट होटल की है. होटल के कमरा नंबर 2715 में इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की लाश मिली है. मृतक की पहचान ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है. जो आईपीएल में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे.
इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से IPL कवर करने के लिए मुंबई के होटल में रुके थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम मेंमुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच था. मैच देखने के बाद वो अपने होटल के कमरे में लौट आये थे. अपने कमरे 2715 में रुके थे. पर अगले दिन 30 मार्च को वो बाहर नहीं निकले.
होटल के कमरे में मिली लाश
होटल के रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद होटल के स्टाफ उन्हें चेक करने उनके रूम में गए. स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला. फिर मास्टर की की मदद से कमरा खोला गया. आनद कमरे में गए तो फर्श पर ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की लाश पड़ी हुई थी. होटल के डॉक्टर ने जांच की तो पता चला उनकी मौत हो चुकी है.
आखिर कैसे हुई मौत
इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की मौत सूचना मरीन ड्राइव पुलिस को दी गयी. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इयान की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है.