Chunav Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव Live Update: देश की 543 सीटों पर चल रही वोटिंग की पल-पल की अपडेट, जानिए...किस सीट कौन आगे...कौन पीछे

Update: 2024-06-04 07:00 GMT
Live Updates - Page 3
2024-06-04 06:49 GMT

हैदराबाद सीट का हाल

लोकसभा चुनाव के दौरान हैदराबाद सीट काफी चर्चा में रहा। इस सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के असदुद्दीन ओवैसी लगातार चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी ने इस सीट से माधवीलता कोमपेल्ला को टिकट देकर मुकाबला को दिलचस्‍प बना दिया था। इस सीट पर फिलहाल ओवैसी 67248 वोट से आगे हैं। 

अब तक की मतगणना में ओवैसी को कुल 260707 वोट और माधवीलता 193459 वोट मिले हैं। 


2024-06-04 06:07 GMT

'रावण' के आगे कोई नहीं

उत्‍तर प्रदेश की नगीना सीट से चन्द्रशेखर (रावण) 53 हजार वोट से ज्‍यादा के अंतर से  आगे चल रहे हैं। चंद्रशेखर अपनी आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से चुनाव लड़ रहे हैं।  

2024-06-04 05:50 GMT

देश की सभी 543 सीटों का रुझान

लोकसभा की सभी 543 का रुझान आ गया है। 

बीजेपी एक सीट पर जीत दर्ज करने के साथ 238 सीटों पर आगे चल रही है। 

कांग्रेस 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है। 

2024-06-04 05:48 GMT

पार्टी    जीत    बढ़त    कुल सीट 

बीजेपी     1     238     239

कांग्रेस      ०      97     97 


2024-06-04 05:31 GMT

दिल्‍ली की 7 में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी को 129759 वोट मिल चुके हैं। वे कांग्रेस के कन्‍हैया कुमार से 31547 वोट से आगे हैं।

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी की हर्ष मल्होत्रा को 76773 वोट मिल गया है। वे 9182 वोट से आगे हैं।

नई दिल्ली से बीजेपी की बांसुरी स्वराज को कुल 87279 वोट मिल चुका है। वे 12823 वोट से आगे हैं।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया को 110514 वोट मिले हैं। 42922 वोट से आगे हैं।

पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी के कमलजीत सेहरावत को 141100 वोट मिले हैं। वे 28007 वोट से आगे हैं।

दक्षिणी दिल्ली सीट से बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी को 137803 वोट मिले हैं। वे 16471 वोट से आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 05:21 GMT

मध्‍य प्रदेश में बीजेपी को बढ़त

मध्‍य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। 

विदिशा सीट से शिवराज सिंह 213268 वोट से आगे चल रहे हैं। 

गुना सीट से सिंधिया 185478 वोट से आगे चल रहे हैं। 

खजुराहो सीट से बीडी शर्मा 160092 वोट से आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 05:18 GMT

रायबरेली सीट से राहुल गांधी 50589 वोट से आगे चल रहे हैं। 

अमेठी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी किशोरी लाल 19257 वोट से  आगे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी की स्‍मृति ईरानी प्रत्‍याशी हैं। 

2024-06-04 05:15 GMT

मोदी को एक लाख वोट

वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1  लाख 6 हजार 247 वोट हासिल करके, 31 हजार 774 वोट से आगे चल रहे हैं। 

मथुरा सीट से हेमामालनी 87789 वोट से आगे चल रही हैं। 

अरुण गोव‍िल 37315 वोट से आगे चल रहे हैं। 

गोरखपुर सीट से रवि किशन 16125 वोट से आगे चल रहे हैं। 

लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह 14396 वोट से आगे चल रहे हैं। 


2024-06-04 05:01 GMT

516/543

Party

Won

Leading 

Total

BJP 

223 

224

INC

 0 

96 

96

SP 

0

 34 

34

TMC

23 

23

CPI(M) 

4

RJD

0

 3 

3


Tags:    

Similar News