Bharat Ratna List: भारत रत्‍न पाने वाले आडवानी 50वें व्‍यक्ति: अभी तक कितने को भारत रत्न देखिए लिस्ट...

Bharat Ratna List: पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी को आज देश का सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पढ़ि़ये अब तक किन-किन को यह सर्वोच्च सम्मान

Update: 2024-02-03 06:55 GMT

Bharat Ratna List: नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने आज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवानी को भारत रत्‍न देने की घोषणा की है। भारत रत्‍न देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान हैं। सरकार ने हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न देने की घोषणा की थी। भारत रत्‍न से सम्‍मानित होने वाले आडवानी 50वें व्‍यक्ति हैं। भारत रत्‍न सम्‍मान की शुरुआत 1954 में हुई थी।

अब तक केवल दो गैर भारतीय को यह सम्‍मान दिया गया है। भारत रत्‍न सम्‍मान पाने वाले खान अब्‍दुल गफ्तार खान पहले गैर भारतीय थे। उन्‍हें 1987 में यह सम्‍मान दिया गया था। नेल्‍शन मंडेला को 1990 में भारत रत्‍न दिया गया था। मंडेला भारत रत्‍न से सम्‍मानित दूसरे गैर भारतीय हैं।

क्रमांकवर्षभारत रत्‍न 

1. 

1954 

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

2. 

 1954 

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

3.

1954 

डॉक्टर चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण

4.

 1955 

डॉक्टर भगवान दास

5.

 1955

 सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या

6. 

1955

 पंडित जवाहर लाल नेहरु

7. 

1957 

गोविंद वल्लभ पंत

8.

 1958 

डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे

9. 

1961 

डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय

10. 

1961

 पुरूषोत्तम दास टंडन

11. 

1962

 डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद

12. 

1963 

डॉ॰ जाकिर हुसैन

13. 

1963 

डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे

14. 

1966 

लाल बहादुर शास्त्री

15. 

1971 

इंदिरा गाँधी

16. 

1975

 वराहगिरी वेंकट गिरी

17. 

1976

 के. कामराज

18.

 1980 

मदर टेरेसा

19. 

1983 

आचार्य विनोबा भावे

20. 

1987 

खान अब्दुल गफ्फार खान

21. 

1988 

डॉ॰ एम. जी. रामचन्द्रन

22.

 1990 

डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर

23.

 1990 

नेल्सन मंडेला

24.

 1991 

राजीव गांधी

25. 

1991 

सरदार वल्लभ भाई पटेल

26. 

1991 

मोरारजी देसाई

27. 

1992 

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद


28.

1992 

जे आर डी टाटा

29.

 1992 

सत्यजीत रे

30.

 1997 

ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम

31.

 1997 

गुलजारी लाल नंदा

32. 

1997 

अरुणा असाफ़ अली

33. 

1998 

एम एस सुब्बुलक्ष्मी

34. 

1998 

सी सुब्रामनीयम

35.

 1998 

जयप्रकाश नारायण

36. 

1999 

पंडित रवि शंकर

37.

 1999 

अमृत्य सेन

38. 

1999 

गोपीनाथ बोरदोलोई

39.

 2001 

लता मंगेशकर

40. 

2001 

उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां

41. 

2008 

पंडित भीमसेन जोशी

42. 

2014

 सी॰ एन॰ आर॰ राव

43. 

2014

 सचिन तेंदुलकर

44.

 2015 

अटल बिहारी वाजपेयी

45.

 2015 

महामना मदन मोहन मालवीय

46. 

2019

 प्रणब मुखर्जी

47. 

2019 

भूपेन हजारिका

48. 

2019 

नानाजी देशमुख

49. 

2024 

कर्पूरी ठाकुर




भारत रत्‍न वाले वालों को मिली है यह सुविधाएं

भारत रत्‍न देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान हैं। इसे प्राप्‍त करने वालों को सरकार की तरफ से कुछ विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। भरत रत्‍न की घोषणा केंद्र सरकार करती है और पुरस्‍कार राष्‍ट्रपति के हाथों मिलता है। पुरस्‍कृत व्‍यक्ति को केवल एक मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाता है। भारत रत्‍न के रुप में किसी तरह की धानराशि नहीं दी जाती।

सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में उन्हें जगह देती है। प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

भारत रत्‍न प्राप्‍त करने वालों को रेलवे की उच्‍च श्रेणी में फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है।

भारत रत्‍न प्राप्‍त व्‍यक्ति संसद की बैठकों में शामिल हो सकते हैं।

सभी महत्‍वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में इन्‍हें अनिवार्य रुप से बुलाया जाता है।

किसी भी राज्‍य के दौरे में उन्‍हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जाता है।



Full View

Tags:    

Similar News