दिल्ली में 100 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द: मिडिल ईस्ट में जंग का असर भारत पर, भारतीय नागरिकों से की गई ये अपील

अमेरिका और इजराइल का ईरान पर हमले का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 100 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

Update: 2026-03-01 10:26 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

दिल्ली 01 मार्च 2026, अमेरिका और इजराइल का ईरान पर हमला दूसरे दिन भी जारी है। ईरान भी इजराइल और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी  सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। इस बीच खबर है कि भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 100 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इसमें 60 जाने वाली और 40 आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल है। 

दिल्ली में 100 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

अमेरिका और इजराइल का ईरान पर हमले का असर भारत में भी देखने को मिला है। दरअसल, भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 100 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इसमें 60 जाने वाली और 40 आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल है। 

ईरान और इजराइल के भारतीय नागरिकों से अपील 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में रह रहे अपने भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की है।   

युद्ध का कारण क्या है ? 

जानकारी के मुताबिक, इस युद्ध का कारण ईरान का परमाणु कार्यक्रम है। अमेरिका ने ईरान से परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए उसके यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जबकि ईरान का कहना है कि उसका कार्यक्रम शांतीपूर्ण है। हालांकि उस पर 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन का आरोप है।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि आरान कभी भी परमाणु बम नहीं बना सकता है। ईरान को निशाना बनाना चाहता था। ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है, जिससे अमेरिका को भी खतरा है और दूसरे देशों को भी खतरा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 47 सालों से ईरानी सरकार अमेरिका की मौत जैसे नारे लगा रही है। ईरानी सरकार ने कई देशों में यूनाइटेड स्टेट्स, हमारी सेनाओं और बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाकर लगातार बड़े पैमाने पर हत्या का अभियान चलाया है। ईरान के सपोर्ट वाले ग्रुप ने 2000 में बेरूत में मरीन बैरक पर बमबारी की, जिसमें 241 अमेरिका सैनिक मारे गए। ट्रंप ने कहा कि ईरानी सेना तत्काल सरेंडर करें अन्यथा ईरानी सेना को खत्म कर दिया जाएगा।

 ईरान सुप्रीम लीडर का पूरा परिवार खत्म  

अमेरिका और इजराइल के इस हमले में ईरान सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अपने कमांडर्स के साथ ऑफिस कॉम्प्लेक्स में मीटिंग कर रहे थे, तभी वहां पर 30 मिसाइलों से हमला कर दिया। इस हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत 40 कमांडर्स मारे गए।   

अब तक कितने लोगों की हुई मौत ?    

अमेरिका और इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 शहरों में हमला किया है, जिसमें तबरेज, करमनशाह, कराज, कॉम और इस्फान शामिल है। इस हमले में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 48 लोग घायल हैं। 

 


Tags:    

Similar News