राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश…..29 सालों से है वेल्लोर के जेल में बंद….जानिये क्या कुछ हुआ सलाखों के पीछे

Update: 2020-07-21 05:43 GMT

वेल्लोर 21 जुलाई 2020। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने पिछली रात जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। नलिनी वेल्लोर जेल में बंद है जहां उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस बारे में नलिनी के वकील पुगलेंती ने जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, नलिनी ने साड़ी से जेल में खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में झगड़े के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की। इससे जेल में हड़कंप मच गया। बता दें कि नलिनी तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में सजा काट रही हैं।

नलिनी 29 साल से जेल में है। उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था। उसके साथ ही राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषी भी जेल में हैं। इनमें नलिनी का पति मुरुगन भी शामिल है। तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। इस मामले में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को उसकी सजा उम्रकैद में बदल दी।

 

Tags:    

Similar News