पिछले 24 घंटे में मिले 1.45 लाख से ज्यादा मरीज….794 मरीजों की मौत, देश में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड,

Update: 2021-04-10 07:39 GMT

नईदिल्ली 10 अप्रैल 2021. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां तमाम पाबंदियां लगा दीं हैं. बावजूद देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख के ऊपर आ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना 1.45 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 794 मरीजों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हुआ है. महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि सहित देश के एक दर्जन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं.

केरल में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 6,194 नये मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं इस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि एक दिन में 2,584 लोग ठीक हुए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल एक्टिव मामले 39,778 हो गये हैं. अब तक इस वायरस के संक्रमण से 4,767 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 11,15,342 हो गया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज सभी राजनीतिक पार्टी नेताओं को एक बैठक के लिए बुलाया. इस बैठक में कोरोना से राज्य की बिगड़ते हालात को देखते हुए कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है. महाराष्ट्र ने ये वीकेंड लॉकडाउन कल रात से शुरू कर दिया है.

देश में कोरोना संक्रमण का मामला दस लाख के पार चला गया है. देश में कोरोना संक्रमण का 47 फीसदी मामला पिछले 10 दिनों में आया है. पिछले साल सितंबर के बाद यह पहली बार है जब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या इतनी हुई है. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, और राजस्थान में कोरोना के रोजाना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में सामने आये संक्रमण के नये मामलों में से 83.29 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों से हैं.

 

 

Tags:    

Similar News