रीवा की सड़कों पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: डेंटिस्ट पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग कार में पकड़ा, फिर सरेआम की धुनाई!

Rewa Doctor Viral Video: रीवा की सड़कों पर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब डेंटिस्ट पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग कार में पकड़ लिया और फिर सरेआम उसकी धुनाई कर दी।

Update: 2026-02-19 07:44 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

रीवा 19 फरवरी 2026, मध्यप्रदेश के रीवा में बीच सड़क पर बुधवार रात डॉक्टर पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां वरिष्ठ डॉक्टर केडी सिंह को उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद प्रियंका ने युवती को बाल पकड़कर और नोच-नोचकर मारा। इस पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रीवा शहर में बीच सड़क पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब डेंटिस्ट पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने युवती को बीच रोड में घसीट-घसीटकर और नोच-नोचकर मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।   



इस तरह पकड़ा रंगे हाथ  

जानकारी के मुताबिक, डेंटिस्ट प्रियंका सिंह को अपने पति डॉक्टर केडी सिंह पर लंबे समय से शक था। इसी शक के चलते उसने बुधवार रात को अपने पति का पीछा किया और जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में थे, तभी दोनों को पकड़ लिया और बीच सड़क कार रुकवाकर युवती को बाहर खींच लिया। इसके बाद उसकी बेदम पीटाई की। इस दौरान डॉक्टर केडी सिंह बीच बचाव करते हुए नजर आए। 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल  

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से डेंटिस्ट प्रियंका सिंह युवती के बालों को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं। इतना ही नहीं उसके बाल को पकड़कर यहां वहां घसीट भी रही है। वहीं डॉक्टर केडी सिंह दोनों को किसी तरह शांत कराते हुए नजर आते हैं। काफी देर तक बीच सड़क में यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फिलहाल इस मामले में डॉक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रीया नहीं आई है और न ही पुलिस में शिकायत की गई है।                       


                                                                                                      

Tags:    

Similar News