MP Rewa Borewell Mayank: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत, 46 घंटे चला ऑपरेशन...

MP Rewa Borewell Mayank:मध्यप्रदेश के रीवा जनेह थाना इलाके के मनिका गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चा बोरवेल में उस वक्त गिर गया था जब वो वहां खेल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गया।

Update: 2024-04-14 10:35 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के रीवा में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत हो गई। 46 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद जब बच्चे को गड्ढे से निकाला गया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद छह साल के मासूम की मौत की पुष्टि की।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के रीवा जनेह थाना इलाके के मनिका गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चा बोरवेल में उस वक्त गिर गया था जब वो वहां खेल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गया। बच्चा लगभग 40 फीट की गहराई में फंसा हुआ था. बोरवेल हीरामणि मिश्र नाम के शख्स की खेत में था जहां हार्वेस्टर से गेंहू की कटाई की जा रही थी। बोरवेल को पानी के लिए खोदा गया था लेकिन उसमें पानी नहीं होने की वजह से उसे खुला छोड़ दिया गया था।

एसडीएम संजय कुमार जैन और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मयंक की मौत की पुष्टि की। अब बच्चे का शव त्यौंथर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार से शुरू रेस्क्यू आज रविवार करीब 46 घंटे चला और दोपहर 12.30 बजे पूरा हुआ। लेकिन नन्हे मयंक को नहीं बचाया जा सका। एनडीआरएफ समेत प्रशासन की कई रेस्क्यू टीमों ने मेहनत की। मयंक की मौत की पुष्टि होते ही रेस्क्यू टीम के साथ साथ मयंक के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मासूम की मौत कब हुई।

बता दें कि जनेह थाना इलाके के मनिका गांव में रहने वाले विजय कुमार आदिवासी का 6 साल का बेटा मयंक शुक्रवार शाम 4 बजे अपने घर के पास खेत में दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान बोरवेल में गिर गया।

Tags:    

Similar News