साइको किलर ने हथोड़ा से कुचला नाबालिग का सिर, क़त्ल के बाद मांस खाया और पिया खून, Video देख सिहर जाएंगे
Damoh Crime News: दमोह के देहात थाना क्षेत्र समन्ना गांव में एक सिरफिरे ने हथौड़े से नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं नाबालिग का भेजा निकालकर खाने लगा और खून पीया.
इमेज- AI जनरेटेड
Damoh Crime News: दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से दिल दहला देने वाला ऐसा मामला सामने आया है. जिससे किसी भी रूह कांप जाए, देहात थाना क्षेत्र समन्ना गांव में एक सिरफिरे ने हथौड़े से नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं नाबालिग का भेजा निकालकर खाने लगा और खून पीया.
कहाँ की है वारदात
पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का है. मृतक की पहचान अर्थखेड़ा गांव के रहने वाले 16 साल के भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वहीँ, आरोपी की पहचान गुड्डा पटेल के रूप में हुई है. गुड्डा पटेल समन्ना गांव का ही रहने वाला है. उसने 20 साल पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी और जेल में बंद था. दो साल पहले ही वह जेल से बाहर निकला है.
आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक़, भरत विश्वकर्मा अपने चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा के साथ बाइक से भाई दूज पर टीका लगवाने यहाँ रहने वाली अपनी बहन के घर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में गुड्डा पटेल ने अचानक रॉड से उन पर हमला कर दिया. विजय विश्वकर्मा तो भाग निकला लेकिन भरत विश्वकर्मा को उसने पकड़ लिया.
मारने के बाद खाया मांस
आरोपी ने भरत के सिर पर हथोड़े से 15-20 बार वार किया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. उसका सिर फट गया और लहूलुहान हो गया. आरोपी यहीं नहीं रुका वह भरत के सिर से भेजा निकालकर खाने लगा. इतना ही नहीं आरोपी खून भी पीने लगा. हैवानित देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. यह घटना लोगों ने अपने कैमरे में भी रिकॉर्ड किया. जिसे देख कोई सिहर जाएगा.
पत्नी की भी हत्या कर चुका है आरोपी
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन आरोपी ने उनपर भी हमला करने की कोशिश की. जिसके बाद गाँव वालों की मदद से किसी तरह घेराबंदी कर उसे पकड़ा. बताया जा रहा है उसका मृतक से कोई विवाद नहीं था. वह साइको है और पहले पत्नी की भी ह्त्या कर चुका है. फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है.