भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत: NH-43 पर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर
कटनी में कार ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
कटनी 10 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के कटनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सोमवार-मंगलवार रात कार ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बड़वारा थाना क्षेत्र में हुई है।
कब और कैसे हुआ हादसा ?
बड़वारा थाना क्षेत्र में जगतपुर-उमरिया गांव के पास नेशनल हाइवे 43 पर सोमवार-मंगलवार रात 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कटनी से उमरिया की ओर जा रहे बाइक सवार चार लोगों को कटनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरे और सड़क भी खून से लाल हो गई।
4 की मौत, दो की हालत गंभीर
घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवारों को किसी तरह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में कार सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
SP का सामने आया बयान
घटना के संबंध में कटनी पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा का कहना है कि बड़वारा थाना क्षेत्र में जगतपुर-उमरिया गांव के पास नेशनल हाइवे 43 पर सोमवार-मंगलवार रात 12 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों और घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?
- वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
- समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
- टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।