MP News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने CM योगी से की मुलाकात, नशे की रोकथाम हेतु कड़ी कार्रवाई का किया आग्रह

MP News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार रात्रि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की

Update: 2024-06-21 10:20 GMT

MP News: उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार रात्रि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने  आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से मध्यप्रदेश एवं मुख्यतः विंध्य क्षेत्र के जिलों में विक्रय हो रहे मादक पदार्थ कोडिन फॉस्फेट (कोरेक्स) जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है,

उसके रोकथाम एवं ऐसा करने वालों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।


Full View


Tags:    

Similar News