MP Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास वालों के लिए जैकपॉट! एमपी में निकली 1600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां, बस 10वीं पास हैं तो करें अप्लाई

MPESB भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए 1600+ सरकारी पदों पर सुनहरा मौका। जेल प्रहरी, वन रक्षक व अन्य पदों पर तुरंत करें आवेदन।

Update: 2026-02-28 09:10 GMT
अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने जेल प्रहरी, वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक जैसे पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 1679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सबसे ज्यादा अवसर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए बिना देर किए जल्द से जल्द फॉर्म भरें और अपनी तैयारी शुरू करें।


भर्ती का पूरा विवरण

विवरण              जानकारी

  • भर्ती बोर्ड       -   मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB)
  • पदों के नाम - जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल सुपरिटेंडेंट
  • कुल पद - 1679 (जेल सुपरिटेंडेंट – 25 पद)
  • आवेदन शुरू - 28 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि - 14 मार्च 2026
  • परीक्षा तिथि : 7 अप्रैल 2026 से
  • आधिकारिक वेबसाइट - esb.mp.gov.in

 शैक्षणिक योग्यता

🔹 जेल प्रहरी / वन रक्षक / क्षेत्र रक्षक

10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

🔹 जेल सुपरिटेंडेंट

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) जरूरी।

शारीरिक योग्यता

जेल प्रहरी / वन रक्षक / क्षेत्र रक्षक

पुरुष उम्मीदवार:

लंबाई: 163 सेमी

सीना: 79 सेमी

फुलाव: 5 सेमी

महिला उम्मीदवार:

लंबाई: 150 सेमी

जेल सुपरिटेंडेंट

पुरुष:

लंबाई: 168 सेमी

महिला:

लंबाई: 155 सेमी

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सभी पदों के लिए)
  • जेल सुपरिटेंडेंट: न्यूनतम 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 38 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट

सैलरी

पद   -    वेतनमान

  • वन रक्षक / क्षेत्र रक्षक
  • ₹19,500 – ₹62,000 प्रति माह
  • सहायक जेल अधीक्षक (जेल सुपरिटेंडेंट)
  • ₹36,200 – ₹1,14,800 प्रति माह

 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

आवेदन शुल्क

सामान्य / अन्य राज्य: ₹560

ओबीसी / एससी / एसटी: ₹310

पोर्टल चार्ज: ₹60

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • “Van Rakshak & Jail Prahari Combined Recruitment Test 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं)।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भरें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

जरूरी सलाह

  • अंतिम तारीख 14 मार्च 2026 से पहले आवेदन जरूर कर लें।
  • दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, इसलिए तैयारी अभी से शुरू करें।
  • अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें।
Tags:    

Similar News