दतिया में हैवानियत: लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता को किया किडनैप, होटल में 2 दिन तक किया गैंगरेप!

Datia Rape Case : दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा विवाहिता को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर दो दिनों तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर महीनों तक चुप रहने पर मजबूर किया. आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Update: 2026-02-19 08:20 GMT

दतिया में हैवानियत: लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता को किया किडनैप, होटल में 2 दिन तक किया गैंगरेप!

Datia Rape Case : दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहाँ चिरूला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी ने न केवल महिला का अपहरण किया, बल्कि दो दिनों तक उसे अलग-अलग शहरों में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने महिला और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी इसलिए पीड़िता महीनों तक चुप रही.

झांसा देकर बाइक पर बैठाया, फिर शुरू हुआ दरिंदगी 

घटना की शुरुआत 19 जुलाई 2025 को हुई थी. पीड़िता उस दिन दोपहर अपने घर से दतिया बाजार जाने के लिए निकली थी. गांव के बाहर डगरई रोड पर उसे गांव का ही रहने वाला बंटी उर्फ संजीव अहिरवार मिला. बंटी ने उसे दतिया छोड़ने का झांसा दिया और अपनी बाइक पर बैठा लिया. लेकिन कुछ ही दूर जाने के बाद उसने रास्ता बदल दिया. जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसे झांसी ले गया.

होटल में बंधक बनाकर किया गलत काम

आरोपी बंटी महिला को झांसी से बस में बैठाकर गुना ले गया. वहां उसने एक होटल में कमरा लिया और महिला के साथ जमकर मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि 19 और 20 जुलाई की पूरी रात आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ गलत काम किया. वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने उसे डराया कि अगर उसने शोर मचाया या किसी को बताया, तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके माता-पिता को जान से मार देगा.

मौका पाकर भागी, लेकिन डर ने बांधे रखा

21 जुलाई की सुबह जब आरोपी की नजर थोड़ी चूकी, तो पीड़िता अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली. वह किसी तरह बस पकड़कर दतिया पहुँची और अपने घर आई. लेकिन आरोपी की दी गई धमकियाँ उसके दिमाग में इस कदर घर कर गई थीं कि उसने महीनों तक यह बात दबाए रखी. हाल ही में, 29 जनवरी 2026 को आरोपी ने फिर से उसका रास्ता रोका और उसे डराने-धमकाने लगा.

हिम्मत जुटाकर पहुँची थाने

लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने अपनी चुप्पी तोड़ी. उसने हिम्मत जुटाई और अपने भाई व माता-पिता को पूरी सच्चाई बता दी. वे तुरंत उसे लेकर चिरूला थाने पहुँचे.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से भी आया था 

दतिया के पास ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई थी. जहाँ कुछ युवकों ने मदद के बहाने एक महिला की जिंदगी बर्बाद कर दी थी. घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही महिला को बाइक सवार युवकों ने सुरक्षित घर छोड़ने का झांसा दिया महिला ने उन पर भरोसा किया और बाइक पर बैठ गई, आरोपी उसे रास्ते से अगवा कर एक सुनसान इलाके में ले गए, जहाँ तीन दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

हैरानी की बात यह है कि जब महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए संघर्ष किया, तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा. अपनी हैवानियत को छिपाने और महिला को डराने के लिए दरिंदों ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया था. उन्होंने धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई, तो वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर उसे कहीं का नहीं छोड़ेंगे. 

Tags:    

Similar News