गुड न्यूज़! सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनरों को भी राहत.... होली पर सरकार ने दिया तोहफा
MP 3 percent DA Hike: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की है. कर्मचारियों को अब 58% महंगाई भत्ता मिलेगा.
इमेज- NPG
3 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज़ है. होली पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की है. कर्मचारियों को अब 58% महंगाई भत्ता मिलेगा.
कितना मिलेगा महंगाई भत्ता
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) में 3% बढ़ाया गया है. अबतक कर्मचारियों को 55% भत्ता मिलता था, जो अब बढ़कर 58% हो गया है. महंगाई भत्ते का लाभ अप्रैल के वेतन से मिलेगा जिसका भुगतान, मई 2026 से शुरू होकर 6 बराबर किस्तों में दी जाएगी.
पेंशनर्स के लिए क्या है
पेंशनर्स के लिए भी अच्छी खबर है. पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ता 58% के हिसाब से दिया जाएगा. जनवरी और फरवरी 2026 के पेंशन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा...
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है. सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा.
जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी. पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा. हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है. सभी को होली की बधाई.