Lesbian Aunty: चाची ने भतीजी से रचाई शादी, होटल में भरी मांग, फिर किया गंदा काम, पहले भी कई महिलाओं से थे रिश्ते

Lesbian Aunty: पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि महिला समलैंगिक है। महिला ओंकारेश्वर में जूते-चप्पल की दुकान लगाती थी। उसके 8-10 और महिलाओं के साथ संबंध थे।

Update: 2024-04-02 08:45 GMT

Lesbian Aunty खरगौन। मध्यप्रदेश के खरगौन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। चाची ने नाबालिग भतीजी से शादी कर ली। इसके बाद होटल में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। समलैंगिक महिला ने कबूल किया है कि उसने पहले भी आठ से दस महिलाओं के साथ संबंध बनाया है। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से नाबालिग बालिका को छुड़ा लिया है।

जानिए पूरी कहानी 

जानकारी के मुताबिक,घटना टांडाबरुड थाना क्षेत्र के उमरखली गांव का है। 25 वर्षीय समलैंगिक शादी शुदा महिला का दिल अपनी ही नाबालिग भतीजी पर आ गया। फिर क्या था महिला ने 27 फरवरी को भतीजी को कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ धामनोद ले गई। इसके बाद इंदौर के एक होटल में ले गई। यहां महिला ने अपने बाल बॉय कट करवाकर भतीजी से शादी रचा ली। इसके बाद दोनों होटल में पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। इस दौरान समलैंगिक महिला ने अपनी भतीजी के साथ संबंध भी बनाये।

इधर नाबालिग और चाची के गुम हो जाने की शिकायत 27 फरवरी को ही पुलिस टांडाबरुड थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लिया। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए पिछले दिनों महिला को धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नाबालिग को बरामद किया गया। महिला पुरुष के कपड़े, बाल छोटे थे। जबकि नाबालिग के गले में मंगलसूत्र था।

चाची है समलैंगिक, 8 से 10 महिलाओं से रिश्ता

पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि महिला समलैंगिक है। महिला ओंकारेश्वर में जूते-चप्पल की दुकान लगाती थी। उसके 8-10 और महिलाओं के साथ संबंध थे। समलैंगिक होने के कारण उसका दिल अपनी भतीजी पर आ गया था। इसके बाद भतीजी को बहला-फुसलाकर उसको भगा कर ले गई और फिर शादी रचा ली।

महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। महिला की शादी करीब एक साल पहले थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। बाद में उसने अपनी 16 वर्षीय भतीजी को बहकाना शुरू कर दिया और एक महीने पहले उसके साथ भाग गई।


Tags:    

Similar News