ग्वालियर में बड़ा साइबर फ्रॉड: SBI अफसर बनकर रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के 10 लाख उड़ाए, ठगों ने ऐसे लगाया चूना!

ठग ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे बातचीत की और लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर झांसे में ले लिया।

Update: 2026-02-19 07:12 GMT

gwalior-cyber-fraud: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. जहाँ एक ठग ने  SBI अफसर बनकर लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के 10 लाख रुपये कुछ मिनटों में ही उड़ा लिए. 

मालूम हो की ग्वालियर में एयरफोर्स से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि ठग ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे बातचीत की और लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर झांसे में ले लिया।

कब हुई घटना और कैसे दिया घटना को अंजाम 

घटना 30 दिसंबर 2025 की है. एयरफोर्स से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल फेसबुक पर रील देख रहे थे। रील खत्म होते ही उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने भरोसा दिलाया कि उसे उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। बातचीत के दौरान उसने उन्हें YONO ऐप डाउनलोड करवाया और चालाकी से पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से 9.87 लाख रुपए निकाल लिए गए। ठगी के बाद जनवरी 2026 में पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया। उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने शक जताया फिर भी दिलाया विश्वास  

जब पीड़ित ने शक जताया कि कहीं धोखाधड़ी तो नहीं होगी, तो उसने भरोसा दिलाया कि वह सिर्फ सेवा के लिए कॉल कर रहा है। बातों में उलझाकर उसने पिन नंबर हासिल कर लिया और चार किश्तों में खाते से 9 लाख 87 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी के बाद मोबाइल भी चोरी हुआ ठगी का शिकार होने के बाद 1 जनवरी 2026 को पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया। बाद में जब वह बैंक पहुंचे तो फ्रॉड का पता चला।

बैंक से जानकारी लेने के बाद उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Tags:    

Similar News