DA Hike: डीए की सौगात, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़कर 55 प्रतिशत हुआ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा...

DA Hike: मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है। सरकार ने प्रदेश के 7.30 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को केंद्र के समान डीए मिलेगा।

Update: 2025-04-27 12:02 GMT
DA Hike: डीए की सौगात, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़कर 55 प्रतिशत हुआ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा...
  • whatsapp icon

DA Hike: भोपाल। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी कर अब 55 प्रतिशत कर दिया है। इसका लाभ प्रदेश के 7.30 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। यह घोषणा सीएम डाॅ मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में किया हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2024 से 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त मंजूर की गई है। इसी के साथ अब मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 55 प्रतिशत भत्ता मिलेगा। एरियर की राशि का भुगतान भी पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से लंबित प्रमोशन को भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। सरकार ने एक मंत्रिमंडलीय समिति भी बनाई है, जो बीच का रास्ता निकालने के लगातार चर्चा कर रही है।

प्रदेश के कर्मचारियों का दो बढ़ा महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के कर्मचारियों का दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया है। इससे पहले अक्टूबर में 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। अक्टूबर 2024 में नौ माह का एरियर तीन किस्तों में दिया गया था। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 और जनवरी 2025 से मिला। 


Tags:    

Similar News