MP Breaking: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! ग्वालियर-इटावा हाईवे पर रफ्तार का कहर! वैन के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बारात छोड़कर ग्वालियर लौट रही बस ने ईको कार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हैं।

Update: 2026-02-21 06:51 GMT

MP Breaking: मध्य प्रदेश में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब बारात से लौट रही बाराती बस ने एक वैन गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 6 लोगों के घायल होने की खबर है। 

मालूम हो की मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बारात छोड़कर ग्वालियर लौट रही बस ने ईको कार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हैं। गोहद चौराह थाना अंतर्गत छीमका के पास सड़क दुर्घटना हुआ। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ।

गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया। घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है।


पुलिस के अनुसार अभी दो मृतकों की पहचान हुई है। इनके नाम अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा है।  बाकी के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों का पता लगाने के लिए दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हादसे की जांच जारी है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

ये हुए घायल

इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान केतु पुत्र संतोष (10) निवासी ग्राम मोरोली, संतोष पुत्र कल्याण (37) निवासी ग्राम मोरोली, प्रदीप पुत्र रामप्रकाश (22) निवासी चतुर्वेदी नगर भिंड, मेवाराम पुत्र बाबूराम (61) निवासी धार का पुरा गोहद, रमलाक्खन पुत्र भागीरथ (59) निवासी मेहगांव, मीरा पत्नी सुरेंद्र (61) निवासी भिंड तथा सुखवीर पुत्र श्री (50) निवासी कल्याणपुरा भिंड के तौर में हुई है।

 


Similar News