सार्वजनिक अवकाश घोषितः 13 मई को झारखंड में रहेगी छुट्टी...जानिए क्यों?

Public holiday: संसदीय क्षेत्र पर नजर दौड़ाएं तो इस चरण में पलामू में 09, लोहरदगा सीट पर 15, खूंटी सीट में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं सिंहभूम में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Update: 2024-05-07 14:37 GMT

Public holiday झारखंड। झारखंड के कई जिलों में 13 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दरअसल, प्रदेश में 13 मई लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 4 लोकसभा सीटों में मतदान होना है। मतदान को देखते हुए सार्वजानिक अवकाश घोषित किया गया है। झारखंड में जिन 4 लोकसभा में मतदान होंगे उनमें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू सीट शामिल है। ये चारों लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में झारखंड में वोटिंग शुरू होगी। यानी जब देश में चौथे चरण की वोटिंग हो रही होगी, तब झारखंड में पहले चरण का मतदान होगा। पलामू झारखंड की एकमात्र लोकसभा सीट है, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। संसदीय क्षेत्र पर नजर दौड़ाएं तो इस चरण में पलामू में 09, लोहरदगा सीट पर 15, खूंटी सीट में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं सिंहभूम में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में  हैं।



Tags:    

Similar News