राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों को मिला प्रमोशन, बने नए IAS, केंद्र ने जारी किया आदेश
Jharkhand IAS Promotion: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) पदोन्नति दी गयी है. ये 15 अफसर अब आईएएस अफसर बन गए हैं.
Jharkhand IAS Promotion: 10 मार्च 2026, झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में एक अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है. झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के कई अफसरों को प्रमोशन मिला है. झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) पदोन्नति दी गयी है. ये 15 अफसर अब आईएएस अफसर बन गए हैं.
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है. इन अफसरों को 2015 बैच आवंटित किया जायेगा.
जानकारी के मुताबक, राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने राज्य में आईएएस के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 57 अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा था. जिसके बाद सेवा रिकॉर्ड के आधार पर यूपीएससी और डीओपीटी ने 15 अफसर के नाम चयनित किये हैं.
किन अफसरों को मिला प्रमोशन
दिलेश्वर महतो
इश्तेहाक अहमद
बिद्यानंद शर्मा पंकज
संगीता लाल
रोबिन टोप्पो
नयन तारा केरकेट्टा
अरुण कुमार सिंह
आलोक शिकारी कच्छप
अनिलसन लकड़ा
नागेंद्र पासवान
सुबोध कुमार
आसिफ एकराम
नीरज कुमार सिंह
जुल्फिकार अली
अर्चना मेहता
खबर अपडेट किया जा रहा है ...