बेटे के लिए बेटी की बलि! माँ ने प्रेमी संग मिलकर की बेटी की हत्या, सिर फोड़कर खून चढ़ाया, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली छड़ी

Hazaribagh Girl Murder: झारखंड के हजारीबाग से रोंगटे खड़े देने वाली वारदात सामने आयी है. कुसुम्भा गांव में अन्धविश्वास में एक माँ ने प्रेमी और तांत्रिक के साथ मिलकर अपनी ही 13 साल की बेटी की हत्या कर दी.

Update: 2026-04-02 08:46 GMT
इमेज- AI

Hazaribagh Murder News: 2 अप्रैल 2026, झारखंड के हजारीबाग से रोंगटे खड़े देने वाली वारदात सामने आयी है. कुसुम्भा गांव में अन्धविश्वास में एक माँ ने प्रेमी और तांत्रिक के साथ मिलकर अपनी ही 13 साल की बेटी की हत्या कर दी. उसके सिर पत्थर से फोड़कर खून निकाला. इतना ही नहीं तंत्र मन्त्र की छड़ी को बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में डाला दिया.

क्या है पूरा मामला 

मामला जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव का है. घटना 24-25 मार्च 2026 की रात की है. 24 मार्च को मृतका बच्ची मंगला जुलूस देखने गयी थी. फिर लापता हो गयी और 25 मार्च की सुबह मिडिल स्कूल के पीछे बांस की झाड़ियों में उसकी लाश मिली है. 

क्षत-विक्षत हालत में मिली बच्ची की लाश

बच्ची की लाश क्षत-विक्षत हालत में थी. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. आरोपी माँ रेशमी देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. माँ ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. 

माँ ने ही की थी ह्त्या 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और लोगों से पूछताछ के आधार पर हत्या का जो खुलासा हुआ उसने पूरी कहानी बदल दी. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका की माँ रेशमी देवी ने ही की थी. माँ रेशमी देवी ने प्रेमी भीम राम और महिला तांत्रिक शांति देवी(55 ) के साथ मिलकर हत्या की. 

माँ ने क्यों ली अपनी बेटी जान 

जानकारी के मुताबिक़, रेशमी देवी ने तंत्र मंत्र के कारण बेटी की जान ली. रेशमी देवी अपने बेटे सुधीर कुमार सिंह की बीमारी और घरेलू समस्याओं से परेशान थी. तीन महीने पहले उसकी मुलाकात तांत्रिक शांति देवी से हुई थी. तांत्रिक ने घर तंत्र-मंत्र की पूजा की. 

बेटे के लिए दी बेटी की बलि  

तांत्रिक ने कहा, बेटे की बीमारी को ठीक करने के किसी कुंवारी लड़की की बलि देनी होगी. उसने यह तक कहा, तुम्हारी छोटी बेटी पर माता सवार रहती है, उसका बलि देना अच्छा होगा. चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन बलि देनी होगी. वो उसके बहकावे में आ गयी. 

गला घोटकर मार डाला, सिर फोड़कर खून निकाला 

 24 मार्च की रात मां अपने प्रेमी भीम राम के साथ अपनी बेटी को लेकर तांतिरक के पास गयी. वहां सिंदूर, टीका और काजल लगाकर तंत्र मंत्र की पूजा की गयी. उसके बाद उसे बांसवाड़ा ले जाया गया. जहाँ भीम राम ने बच्ची का गला घोटकर मार डाला. बच्ची का सिर फोड़कर खून को पूजा में चढ़ाया गया. इतना ही नहीं पूजा की छड़ी उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाला दिया. और उसके बाद अनजान बनने का नाटक करते रहे.

हालाँकि पुलिस की सूझबूझ से खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी मां, उसके प्रेमी और भगतिनी समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 



Tags:    

Similar News