Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, उनकी तस्वीर लेकर लोगो ने की पूजा-अर्चना

Jharkhand News: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हे किडनी की समस्या तो थी ही अब ब्रेन स्ट्रोक नाम की बीमारी ने भी उन्हे घेर लिया। जिसकी वजह से वे आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक एक साल से उनकी डायलिसिस चल रही है और किडनी की बीमारी की वजह से उन्हे छह दिन पहले ही दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उन्हे ब्रेन स्ट्रोक नाम की बीमारी ने भी जकड़ लिया।

Update: 2025-06-28 14:39 GMT

Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हे किडनी की समस्या तो थी ही अब ब्रेन स्ट्रोक नाम की बीमारी ने भी उन्हे घेर लिया। जिसकी वजह से वे आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक एक साल से उनकी डायलिसिस चल रही है और किडनी की बीमारी की वजह से उन्हे छह दिन पहले ही दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उन्हे ब्रेन स्ट्रोक नाम की बीमारी ने भी जकड़ लिया।

पूर्व सीएम के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ्य लाभ होने को लेकर पूजा अर्चना की। शिबू सोरेन की बीमारी के बाद से ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन उनके स्वास्थ का जायजा ले रहे हैं गुरूवार को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर पूर्व सीएम का हाल जाना। इधर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी उनसे मिलने पहुंचे और सोशल मीडिया प्लेटफार्म x हैंडल पर उन्होने इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं उनके बीमार होने के बाद से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली में ही मौजूद हैं। पूर्व सीएम रघुवर दास ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर पोस्ट कर लिखा कि मैं भगवान जगन्नाथ से उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं वे जल्द ही स्वस्थ होकर झारखंड ती सेवा में जुटें। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ लाभ मिलने कामना कर रहे हैं और पूजा अर्चना भी कर रहे हैं। शिबू सोरेन का हाल जानने के लिए झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, कांग्रेस सह प्रभारी बेला प्रसाद ने भी उनसे मुलाकात की।

कौन हैं शिबू सोरेन-

शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे आदिवासियों के बड़े नेता माने जाते हैं उन्हे दिशोम गुरू कहा जाता है और उनके बिना झारखंड की चर्चा पूरी नहीं हो सकती। उन्होने सूदखोरी और शराबबंदी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया और झारखंड को अलग राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई इसके लिए उन्होने लंबी लड़ाई लड़ी। वे राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री बने केंद्र में मंत्रालय भी उन्होने ही संभाला और अभी वे राज्यसभा सदस्य हैं। शिबू सोरेन भले ही तीन बार तक सीएम रहे लेकिन उस पद पर वे काफी कम समय के लिए रहे। आज उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के वर्तमान सीएम हैं और उनकी पार्टी आज वर्तमान में झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

Tags:    

Similar News