Jharkhand LokSabha Chunav 2024 Result Live: झारखंड की 14 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर

Jharkhand LokSabha Chunav 2024 Result Live: 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से 12 सीट एनडीए के खाते में गई थी. जिसमे से बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी और एक सीट आजसू को मिला था.

Update: 2024-06-03 14:46 GMT

Jharkhand LokSabha Chunav 2024 Result Live: झारखंड। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड की 14 सीटों पर चार चरण में हुए मतदान के बाद सभी को 4 जून के नतीजों का इंतजार है. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों-लोहरदगा, खूंटी, पलामू, सिंहभूम, रांची, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जमशेदपुर, राजमहल, हजारीबाग और कोडरमा के आने वाले रिजल्ट पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से 12 सीट एनडीए के खाते में गई थी. जिसमे से बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी और एक सीट आजसू को मिला था. झारखंड में इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर है... नीचे देखें 4 जून को Jharkhand लोकसभा परिणाम live...

Live Updates
2024-06-04 13:18 GMT

दुमका से  हेमंत सोरेन की भाभी सीता हारी 

दुमका लोकसभा सीट से हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की बुरी हार हुई है.  सीता सोरेन करीब 34000 वोटों से हार गयी हैं. 

2024-06-04 11:01 GMT

राजमहल से  झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा आगे

राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा आगे हैं. विजय हांसदा 46849 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

2024-06-04 10:39 GMT

सिंहभूम से  झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी आगे

सिंहभूम सीट से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी आगे हैं. जोबा मांझी भाजपा की गीता कोड़ा से 104432 वोटों से आगे हैं

2024-06-04 07:37 GMT

झारखण्ड में भाजपा 9 सीटों पर आगे 

झारखण्ड में भाजपा दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, पलामू और हजारीबाग लोकसभा सीट पर आगे है.

2024-06-04 07:36 GMT

धनबाद में भाजपा का दबदबा 

धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा पकड़ बनाए हुए हैं. भाजपा के ढुलू महतो को 1,59,061 वोट मिले है. कांग्रेस की अनुपमा सिंह को 105970 मिले है. 

2024-06-04 07:34 GMT

कोडरमा में  तीसरे राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा आगे 

कोडरमा लोकसभा सीट की तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. अब तक सबसे आगे भाजपा की अन्नपूर्णा देवी 99004 वोट से आगे चल रही है. माले उम्मीदवार विनोद सिंह को 50953 और निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश वर्मा को 2936 वोट मिले हैं.

2024-06-04 07:21 GMT

 41,622 वोट से पीछे हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

खूंटी में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की हर दिखाई दे रही है. अर्जुन मुंडा कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से 41,622 वोट से पीछे हो गए हैं.  

2024-06-04 06:31 GMT

 कांग्रेस और झामुमो दो-दो सीटों पर आगे

कांग्रेस के पास से दो सीट छीन गयी है. कांग्रेस और झामुमो दो-दो सीटों पर आगे हैं. जबकि भाजपा नौ सीटों पर लीड कर रही है. वहीँ आजसू पार्टी एक सीट पर आगे हैं.

2024-06-04 06:15 GMT

गोड्डा सीट से कांग्रेस आगे निकली 

गोड्डा सीट से कांग्रेस के प्रदीप यादव भाजपा के निशिकांत दुबे टक्कर दे रहे हैं. प्रदीप यादव से निशिकांत करीब 1200 वोटों से पीछे चल रहे हैं. 

2024-06-04 06:04 GMT

 राजद का बुरा हाल

झारखडं में लालू यादव की पार्टी राजद का बुरा हाल है. अबतक के रुझानों में राजद का खाता खुलता नहीं दिख रहा है. 

Tags:    

Similar News