CM Champai Soren News: चंपई सोरेन ने आज ली CM पद की शपथ, बने झारखंड के 12वे CM, दो और मंत्रियों ने ली शपथ

CM Champai Soren News: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ख़त्म होने के बाद चंपई सोरेन झारखंड की कुर्सी संभालेंगे। चंपई सोरेन ने शुक्रवार 12 बजकर 23 मिनट पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

Update: 2024-02-02 07:36 GMT

CM Champai Soren News: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ख़त्म होने के बाद चंपई सोरेन झारखंड की कुर्सी संभालेंगे. चंपई सोरेन ने शुक्रवार 12 बजकर 23 मिनट पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके साथ दो मंत्रियों ने कांग्रेस के आलमगीर आलम और RJD के सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली है. आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम होंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में सीएम और तीन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

झारखंड के 12वें सीएम बने चंपई सोरेन

JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चंपई सोरेन झारखंड के 12वें सीएम हैं. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दस दिनों का समय दिया है. चंपई सोरेन झारखंड के 12वें सीएम हैं. चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं. 

आलमगीर आलम बन सकते हैं डिप्टी सीएम

कांग्रेस  के आलमगीर आलम ने भी आज राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. ये पिछली हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे. बताया जा रहा है आलमगीर आलम डिप्टी सीएम हो सकते हैं. 

RJD के विधयाक है सत्यानंद भोक्ता

RJD के सत्यानंद भोक्ता ने भी आज झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है.सत्यानंद भोक्ता राजद के इकलौते विधायक हैं. सत्यानंद भोक्ता झारखण्ड की चतरा सीट से राष्ट्रीय जनता पार्टी के विधायक हैं।


Full View

Tags:    

Similar News