Winter Super Foods: करीना कपूर की डाइटीशियन के बताए सर्दियों के ये सुपरफूड डाइट में करें शामिल, जाने पूरी लिस्ट...
Winter Super Foods: करीना कपूर की डाइटीशियन के बताए सर्दियों के ये सुपरफूड डाइट में करें शामिल, जाने पूरी लिस्ट...
Winter Super Foods: रुजुता दिवेकर एक सेलिब्रिटी डाइटिशियन हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर सर्दियों के लिए कुछ खास सुपर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। जब आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इम्यूनिटी स्ट्राॅन्ग होगी। सर्दियों में बीमारियों से आपका बचाव होगा। स्किन भी अच्छी रहेगी। होंठ नहीं फटेंगे। हड्डियों का दर्द परेशान नहीं करेगा और हार्ट हेल्थ भी चिंता का सबब नहीं बनेगी। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर की डाइटीशियन आपके लिए कौन से फूड्स को रिकमंड करती हैं।
बाजरा
सर्दियों में बाजरा यानी पर्ल मिलेट का सेवन बहुत फायदेमंद है। बाजरा फाइबर से भरपूर होता है। बाजरा खाने से शरीर को गर्माहट बनी रहती है। हाई फाइबर वाला बाजरा पाचन सुधारता है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। फाइबर की अच्छी मात्रा और कैलोरी कम होने से वेट लॉस में भी मदद करता है और डायबिटीज़ पेशेंट के लिए भी फायदेमंद है। बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है इसलिए हार्ट हेल्थ के लिए भी बढ़िया है। बाजरा के सेवन से बालों का झड़ना भी कम होता है और उनकी डेंसिटी बढ़ती है।
गोंद
सर्दियों में गोंद के लड्डू खाना भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। हड्डियों को मजबूती मिलती है। रुजुता के अनुसार जिन लोगों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गैस चढ़ने की समस्या रहती है, उनके लिए भी गोंद का सेवन बहुत फायदेमंद है। जिन महिलाओं के पीरियड्स लंबे चलते हैं, उन्हें भी गोंद जरूर खाना चाहिए। इससे उन्हें राहत मिलेगी।
हरी पत्तेदार सब्जियां
सर्दियों का जबरदस्त तोहफा हैं हरी पत्तेदार सब्जियां। इसलिए इनका सेवन जरूर करें। फिर चाहे वह पालक, मेथी, सरसों या बथुआ कुछ भी हो। साथ ही हरा लहसुन जरूर खाएं। रुजुता बताती हैं कि यह इन्फ्लेमेशन को कम करता है और इम्यूनिटी बूस्टर भी है। साथ ही हरा लहसुन उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनके तलवों और हथेलियों में जलन होती है।
कंद
रुजुता के अनुसार सर्दियों में कंद वाली चीज़ें जरूर खानी चाहिए। यह एनर्जी का पावर हाउस होती हैं और आपको चुस्त दुरुस्त रखती हैं। कंद आपकी गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और B12 की डिफिशिएंसी को भी दूर करते हैं। जिससे आपके पूरे शरीर में जान लौट आती है।
सीज़नल फ्रूट्स
सर्दियों में अपने एरिया में आसानी से मिलने वाले सीज़नल फ्रूट्स ज़रूर खाएं। अमरूद, सीताफल, आंवला जैसे ईज़ीली एविलेबल फलों का सेवन ज़रूर करें। ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है और सर्दियों में आपका खास ख्याल रखते हैं। आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। आपको ताकत और एनर्जी भी देते हैं। इसे खूब सारा फाइबर मिलता है जो आपको वेट लॉस में मदद करता है क्योंकि प्रायः सर्दियों में लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है।
तिल
संक्रांति आने का इंतजार ना करें और सर्दी आते ही तिल और गुड़ के लड्डू जरूर खाएं। तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। तिल में भरपूर कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में कमी आती है। फाइबर से भरपूर तिल के सेवन से आपका पाचन बेहतर होता है। तिल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाता है। तिल स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा है।
घी
सर्दियों में घी ज़रूर खाएं। कुछ विटामिन ऐसे होते हैं जो फैट सॉल्युबल होते हैं इसलिए शरीर को रेगुलर घी की जरूरत है, जो हमारे यहां आसानी से डेली डाइट में शामिल भी है। इसलिए फैट बढ़ने के डर से घी का सेवन बंद ना करें। एक से दो चम्मच घी रोज खाएं। घी आपके दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। लंबे स्क्रीन टाइम से आंखों को होने वाली दिक्कत से भी घी बचाता है।
दालें
दालें हमारी डेली डाइट का हिस्सा हैं और सर्दियों में आपको बदल-बदल कर सभी तरह की दालें जरूर खानी चाहिए। उड़द और मसूर सर्दियों में शरीर को गर्माहट देती हैं वहीं कुल्थी दाल (horse gram) और इसका सूप सर्दी, बुखार, खांसी और सीने में जकड़न में फायदेमंद होता है।अरहर और मूंग दाल इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं वहीं उड़द और कुल्थी दालें हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। मूंग दाल बेहतर पाचन के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है।