प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में तबादले...केके सहारे होंगे सिम्स के डीन, डॉक्टर तृप्ति की रायपुर मेडिकल कॉलेज में वापसी...
बिलासपुर 19 अक्टूबर 2021। प्रदेश के मेडिकल कालेजों में चिकित्सा शिक्षा विभाग में तबादले हुए हैं। तबादलो में 4 डॉक्टर प्रभावित हुए हैं, इनमें से तीन बिलासपुर के ही हैं। सिम्स कीं प्रभारी डीन डॉक्टर तृप्ति नागरिया को संचालक सह प्राध्यापक बना कर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर भेजा गया है। तो वही उनकी जगह में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में संचालक सह प्राध्यापक के पद पर पदस्थ डॉक्टर के.के.सहारे को सिम्स क़ा प्रभारी डीन बना कर भेजा गया हैं। सिम्स के ही एक और संचालक सह प्राधायपक डॉक्टर बीपी सिंग का बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय तबादला किया गया हैं।डॉक्टर नीरज शेंडे जनरल सर्जरी सिम्स भेजा गया हैं।