Tooth Ache In Winter: सर्दियों में हो दांत दर्द तो आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय...

Tooth Ache In Winter: सर्दियों में हो दांत दर्द तो आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय...

Update: 2025-11-24 14:01 GMT

Tooth Ache In Winter: सर्दी के साथ-साथ आने वाली एक बड़ी समस्या है दांत दर्द की। एक बार जब दांत दर्द शुरू हो जाता है तो इंसान के लिए कहीं भी मन लगाना मुश्किल हो जाता है यहां तक कि एक कप गर्म चाय भी नहीं पी जाती क्योंकि यह दर्द को और बढ़ा देती है। कभी रात-बेरात ऐसा भयंकर दर्द उठे तो डॉक्टर के पास तत्काल भागना भी संभव नहीं होता। इसलिए कुछ घरेलू नुस्खे तो हम सभी को मालूम होने ही चाहिए। यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी ही होम रेमेडीज़ शेयर कर रहे हैं जो आपको दांत दर्द से तुरंत राहत दिलाने में काफी मदद करेंगी।

1. दो चुटकी हींग में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब कॉटन बॉल में पेस्ट को लगाएं और इसे दर्द करते दांत पर रखकर दबा दें। इससे आपको दांत दर्द से जल्द आराम मिलेगा।

2. गुनगुने पानी में एक छोटा सा टुकड़ा फिटकरी का डालें और साथ ही डालें थोड़ा सेंधा नमक। अब इस पानी को मुंह में भर कुछ देर इधर से उधर घुमाएं और फिर थूक दें। ध्यान रखें कि इस पानी को बिल्कुल भी पीना नहीं है। इस तरह कुल्ला करने से आपको दांत दर्द से जल्द आराम मिलेगा।

3. अमरूद के पांच-छह पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और इस पानी से कुल्ला करें। इससे भी आपको दांत दर्द से शीघ्र राहत मिलेगी।

4. लौंग का तेल दांत दर्द का आजमाया हुआ नुस्खा है। इसके लिए आप लौंग के तेल में कॉटन की एक बॉल भिगोएं और इसे दर्द करते हुए दांत के ऊपर रखकर दबा लें। शीघ्र असर दिखेगा। आप सीधे एक लौंग को भी दर्द करते दांत के ऊपर रखकर दबा सकते हैं। इससे भी आराम मिलता है।

5. दांत में तेज़ दर्द होने पर हल्दी, नमक और सरसों के तेल का पेस्ट बनाएं और इसे दर्द करते दांत पर लगाएं। इससे भी आपको दांत दर्द से राहत मिलेगी।

6. असमय दांत में दर्द होने पर लहसुन की एक कली दर्द करते दांत पर रखकर दबाने या लहसुन का पेस्ट लगाने से बहुत राहत मिलती है।

7. काली मिर्च का पाउडर और सेंधा नमक मिक्स करें। पानी या सरसों के तेल के साथ इसका पेस्ट बनाएं और दर्द करते दांत पर लगाएं।

8. प्याज का एक टुकड़ा दर्द करते दांत पर रखकर दबाएं और धीरे-धीरे चबाएं। इससे दांत दर्द से राहत मिलेगी। आप प्याज के रस में काॅटन बाॅल भिगोकर भी दर्द करते दांत पर रख सकते हैं।

Tags:    

Similar News