Tamatar Ke Bina Paneer Ki Sabji: टमाटर बिना ऐसे बढ़ाएं सब्जियों का स्वाद, पनीर भी बनेगा बिना टमाटर लाजवाब, जानिए कैसे?...
( Tamatar ke Bina Paneer Ki Sabji ) : टमाटर के बिना पनीर की सब्जी : आजकल टमाटर के दाम आसमान छू रहे है। ऐसे में टमाटर ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। बढ़ते टमाटर के भाव की वजह से ज्यादातर किचेन में दिखाइ नही दे रहा है। ऐसे में बिना टमाटर के लोग सब्जी बना रहे है। लेकिन आपकी सब्जियों का स्वाद भी बना रहेगा और उसमें टमाटर भी नहीं रहेगा,लेकिनइसका असर नहीं दिखेगा। कुछ महिलाएं तो जहां पहले एक टमाटर डालती थी सब्जी में अब दाम देखने के बाद आधे पर आ गई है। तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टमाटर की जरुरत नहीं पड़ेगी। बिना टमाटर के भी आप इसे आराम से बना सकते हैं। यहां टमाटर के बिना मटर पनीर की रेसिपी दी गई है...
टमाटर के बिना मटर पनीर की सामग्री :
पनीर – 200 ग्राम, क्यूब्स में, हरी मटर (मटर) – 1 कप, ताजी या जमी हुई,प्याज – 2 मध्यम आकार के, बारीक कटे हुए,अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच,हरी मिर्च – 2, चीरा हुआ,काजू – 10-12, 15 मिनिट तक गरम पानी में भिगो दीजिये,दूध – 1/2 कप,ताजी क्रीम – 2 बड़े चम्मच,हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच,ल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच,गरम मसाला – 1/2 चम्मच,धनिया पाउडर – 1 चम्मच,जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच,कसूरी मेथी (सूखे मेथी के पत्ते) – 1 बड़ा चम्मच,तेल – 2 बड़े चम्मच,नमक स्वाद अनुसार,रखना चाहिए।
पनीर की सब्जी बिना टमाटर केबनाने की विधि
एक पैन या कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। एक मिनट तक भूनें जब तक कि कच्ची गंध गायब न हो जाए।भीगे हुए काजू को छान कर पैन में डाल दीजिये और एक मिनट तक भूनें।मिश्रण को आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें। फिर, इसे ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डालें और पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। यदि आवश्यकता हो तो आप थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।उसी पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। इसमें पिसा हुआ प्याज-काजू का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं।हरी मटर डालें और 5 मिनट तक पकाए जब तक कि वे आंशिक रूप से पक न जाए।दूध डालें और अच्छी तरह मिलाए। इसे कुछ मिनट तक उबलने दें।पनीर के टुकड़े और गरम मसाला डालें। पनीर को सॉस से ढकने के लिए धीरे से चलाये।कसूरी मेथी को अपनी हथेलियों के बीच मसल लें और डिश पर छिड़केंपैन को ढक दें और इसे 5 मिनट तक पकने दें जब तक कि मटर पूरी तरह से पक न जाए और इसका स्वाद एक साथ मिल न जाए।ताज़ी क्रीम मिलाए और एक मिनट तक और पकाए।आंच से उतारें और ताजी हरी धनिया से सजाएं।मटर पनीर को रोटी, नान या चावल के साथ परोसें।
पनीर के अलावा बिना टमाटर के बनाये ये सब्जियां
ऐसी सब्जियों में दही बेसन की ग्रेवी में बेसन के पकौड़ों को डालकर अच्छे से पकाया जाता है। हल्का सा खट्टा स्वाद और करी पत्ते से लगा तड़का इस ग्रेवी में एक अलग जान डाल देता है।
पनीर की सब्जी बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नवाबी पनीर इनसे अलग है। इस पनीर की ग्रेवी को दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है।जो इसे रिचनेस और टेस्ट देती है।
सांभर को बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। आप सांभर को उसी तरह से बना सकते हैं बस इसको खट्टापन देने के लिए आप टमाटर की जगह अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एग करी में भी टमाटर मिलाया जाता है। लेकिन अगर आप चाहे तो इसे बिना टमाटर के भी बना सकते हैं। आप टमाटर की जगह कैचअप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा को कम रखें वरना इसमें मीठा स्वाद हो जाएगा।